भारत में कुल कितने राज्य और कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं 2023; राज्यों के बारे में कुछ रोचक जानकारियां।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका हमारे इस नए ब्लॉग में। जनसंख्या की दृष्टि से भारत आज विश्व का सबसे बड़ा देश बन गया है। यहां विश्व की कुल जनसंख्या का 18% लोग निवास करते हैं। अगर क्षेत्रफल की दृष्टि से देखा जाए तो भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है और यहां विश्व के पूरी भूमी का 2.4% कवर करता है।

जम्मू कश्मीर राज्य से धारा 370 हटने के बाद राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या में परिवर्तन हुआ है। इसके पहले भारत में 29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश का करते थे लेकिन धारा 370 निरस्त होने के बाद जम्मू कश्मीर राज्य टूट कर 2 केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू कश्मीर बन गया। इसके साथ ही दमन और दीव एवं दादरा नगर हवेली दोनों को मिलाकर एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया इस तरह भारत के राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के संख्या में परिवर्तन हुआ है। आइए जानते हैं भारत में कुल कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं साथ ही साथ राज्यों कुछ खास विशेषताओं के बारे में भी जानेंगे।

भारत में कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं?

भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। यह संख्या नए राज्यों के बनने के साथ बदलती रहती है। केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या भी बदलती रहती है। 2 जून 2014 को तेलंगाना का नए राज्य के रूप से भारत में राज्यों की संख्या 28 से बढ़कर 29 हो गई। वही फिर जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू कश्मीर राज्य 2 केंद्र शासित प्रदेश बन गया एवं राज्यों की संख्या फिर से 28 हो गई वही केंद्र शासित प्रदेश 8 हो गये। भारत में कुल 766 जिले हैं जो राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं। भारत एक विविधता पूर्ण देश है। यहां प्रत्येक किलोमीटर पर लोगों के रहन सहन, खानपान, पहनावा एवं बोली में अंतर पाया जाता है।

भारतीय राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की कुछ खास बातें

  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान एवं सबसे छोटा राज्य गोवा है।
  • अगर जनसंख्या की दृष्टि से देखा जाए तो भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश और सबसे छोटा राज्य सिक्किम है।
  • भारत में कुल 766 जिले हैं। भारत का सबसे बड़ा जिला पहले गुजरात का कच्छ हुआ करता था लेकिन धारा 370 हटाने के बाद जब जम्मू कश्मीर 2 केंद्र
  • सित प्रदेश जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख में बदल गया तो केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का लेह जिला भारत का सबसे बड़ा जिला बन गया।
  • भारत के राज्यों में सबसे अधिक जिलों की संख्या उत्तर प्रदेश (75) में है उसके बाद मध्य प्रदेश (55), तमिलनाडु (38) और बिहार(38) आता है।
  • भाषा के आधार पर गठित होने वाला पहला राज्य आंध्र प्रदेश है। 2 जून 2014 को आंध्र प्रदेश से तेलंगाना एक अलग राज्य बना।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश अंडमान एंड निकोबार है एवं सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश लक्ष्यदीप है।
  • अगर जनसंख्या की दृष्टि से देखा जाए तो वह भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली है।

भारत के राज्य और राजधानियां

  • हिमाचल प्रदेश – शिमला
  • पंजाब – चंडीगढ़
  • हरियाणा – चंडीगढ़
  • उत्तराखंड – देहरादून
  • राजस्थान – जयपुर
  • उत्तर प्रदेश – लखनऊ
  • बिहार – पटना
  • पश्चिम बंगाल – कोलकाता
  • गुजरात – गांधीनगर
  • मध्य प्रदेश – भोपाल
  • छत्तीसगढ़ – रायपुर
  • झारखंड – रांची
  • उड़ीसा – भुवनेश्वर
  • महाराष्ट्र – मुंबई
  • तेलंगाना – हैदराबाद
  • आंध्र प्रदेश – अमरावती,
  • सिक्किम – गंगटोक
  • कर्नाटक – बेंगलुरु
  • केरल – तिरुवनंतपुरम
  • तमिलनाडु – चेन्नई
  • गोवा – पणजी
  • असम – दिसपुर
  • नागालैंड – कोहिमा
  • अरुणाचल प्रदेश – ईटानगर
  • मणिपुर- इंफाल
  • मेघालय- शिलांग
  • मिजोरम – आईजोल
  • त्रिपुरा – अगरतला

भारत के केंद्र शासित प्रदेश (union territory of India)

केंद्र शासित प्रदेश वैसे क्षेत्र होते है जहां की शासन व्यवस्था केंद्र सरकार के द्वारा चलाया जाता है। लेकिन दिल्ली और पांडिचेरी दो ऐसे केंद्र शासित प्रदेश हैं जहां चुनाव होता है और मुख्यमंत्री भी होते हैं।

  • अंडमान एंड निकोबार- पोर्ट ब्लेयर
  • लक्षदीप -कारावती
  • पांडिचेरी
  • दादर एंड नगर हवेली एवं दमन और दीव,
  • जम्मू कश्मीर,
  • लद्दाख,
  • दिल्ली
  • चंडीगढ़।

प्रश्न – भारत में कुल कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं।

उत्तर- भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश।

प्रश्न – भारत में सबसे अधिक जिलों की संख्या किस राज्य में है।

उत्तर- भारत में सबसे अधिक जिलों की संख्या उत्तर प्रदेश (75) में है।

प्रश्न – क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य कौन सा है।

उत्तर- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान।

प्रश्न – क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है।

उत्तर- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है जिसमें केवल 2 जिले हैं।

प्रश्न – जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है।

उत्तर- जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है।

प्रश्न – भाषा के आधार पर गठित होने वाला पहला राज्य कौन सा है।

उत्तर- भाषा के आधार पर संगठित होने वाला पहला राज्य आंध्र प्रदेश है।

प्रश्न – क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है।

उत्तर- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश अंडमान एंड निकोबार है।

प्रश्न – भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है।

उत्तर- भारत का सबसे बड़ा जिला लद्दाख का लेह है।

Leave a Comment