Bharat me Kitne Jile Hai – भारत में कुल कितने जिले हैं, भारत का सबसे बड़ा जिला – Latest updates

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

भारत में कितने जिले है? (Bharat me kitne jile hai)

वर्तमान समय में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर भारत में कुल 766 जिले हैं। 28 राज्यों में कुल 721 एवं 8 केंद्र शासित प्रदेशों में 45 जिले हैं। यह संख्या समय के हिसाब से बदलती रहती है। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में जिलों की संख्या 640 थी वही 2001 की जनगणना के अनुसार कुल जिलों की संख्या 593 थी यानी यह जनसंख्या परिवर्तन की दर एवं प्रशासनिक संरचना के आधार पर बढ़ाया या घटाया जा सकता है। हालांकि अभी तक केवल जिलों को बढ़ाया हीं गया है।

भारत का सबसे बड़ा जिला और छोटा जिला कौन है?

भारत के राज्यों में सबसे अधिक जिलों की संख्या 75 उत्तर प्रदेश में है वही सबसे कम गोवा में 2 जिले हैं। केंद्र शासित प्रदेश की बात की जाए तो सबसे अधिक जिले जम्मू-कश्मीर में 20 एवं सबसे कम लक्षद्वीप तथा चंडीगढ़ में एक-एक जिले हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला लेह बन गया है जो लद्दाख में स्थित है। इसके पहले भारत का सबसे बड़ा जिला कच्छ हुआ करता था लेकिन 5 अगस्त 2019 को जब जम्मू कश्मीर राज्य को 2 केंद्र शासित प्रदेशों लद्दाख और जम्मू कश्मीर में विभाजित किया गया तो लेह भारत का सबसे बड़ा जिला बन गया।

हालांकि लेह का एक भाग पाकिस्तान और एक भाग चीन के कब्जे में है। वहीं अगर क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटे जिले की बात की जाए तो वह पुदुचेरी का माहे जिला है जिस का कुल क्षेत्रफल केवल 9 स्क्वायर किलोमीटर ही है। 2011 की जनगणना के अनुसार सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला महाराष्ट्र का थाणे है वही सबसे कम आबादी वाला जिला अरुणाचल प्रदेश का दिबांग वैली है।

यह भी पढ़े: Andhra Pradesh ki rajdhani क्या है, अमरावती, विशाखापट्टनम या कुर्नूल

5 जून 2019 के पहले जम्मू कश्मीर एक राज्य हुआ करता था लेकिन अब जम्मू कश्मीर को 2 केंद्र शासित प्रदेशों में डिवाइड कर दिया गया है। पहले राज्यों की कुल संख्या 29 थी जो जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद 28 हो गई।

राज्यवार जिलों की संख्या

राज्यों के नाम जिलों की संख्या
आंध्र प्रदेश 26
अरुणाचल प्रदेश 26
असम 31
बिहार 38
छत्तीसगढ़ 33
गोवा 2
गुजरात 33
हरियाणा 22
हिमाचल प्रदेश 12
झारखंड 24
कर्नाटक 31
केरल 14
मध्य प्रदेश 52
महाराष्ट्र 36
मणिपुर 16
मेघालय 12
मिजोरम 11
नागालैंड 16
उड़ीसा 30
पंजाब 23
राजस्थान 33
सिक्किम 6
तमिलनाडु 38
तेलंगाना 33
त्रिपुरा 8
उत्तर प्रदेश 75
पश्चिम बंगाल 23
उत्तराखंड 13

केंद्र शासित प्रदेश में जिले

केंद्र शासित प्रदेश जिलों की संख्या
जम्मू कश्मीर 20
दिल्ली 11
अंडमान एंड निकोबार 3
लक्ष्यद्वीप 1
दादर नगर हवेली और दमन दीव 3
चंडीगढ़ 1
पांडिचेरी 4
लद्दाख 2

इस तरह केंद्र शासित प्रदेश एवं राज्यों को मिलाकर भारत में कुल जिलों की संख्या 766 है।

प्रश्न – भारत में कितने जिले हैं?

उत्तर – भारत में केंद्र शासित प्रदेश और राज्यों को मिलाकर कुल 766 जिले हैं।

प्रश्न- भारत के राज्यों में कुल कितने जिले हैं।

उत्तर – भारत के 28 राज्यों में कुल जिलों की संख्या 721 है।

प्रश्न-भारत का सबसे बड़ा जिला कौन है।

उत्तर – भारत का सबसे बड़ा जिला लेह है जो नवनिर्मित केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का जिला है।

प्रश्न – भारत में सबसे अधिक जिले किस राज्य में है।

उत्तर – भारत में सबसे अधिक जिले उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं।

प्रश्न – भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला कौन सा है।

उत्तर – 2011 की जनगणना के अनुसार महाराष्ट्र राज्य का थाणे जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला है।

प्रश्न – क्या जिलों की संख्या घटती या बढ़ती रहती है।

उत्तर – हां, भारत में जिलों की संख्या बढ़ती या घटती रहती है। 2001 की जनगणना के अनुसार भारत में कुल 593 ज़िले थे वही 2011 की जनगणना के अनुसार 640 हो गये।

यह भी पढ़े: भारत का सबसे अमीर राज्य कौन है? Richest state of India in 2023

Leave a Comment