Andhra Pradesh ki rajdhani क्या है, अमरावती, विशाखापट्टनम या कुर्नूल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

दोस्तों जैसा कि आप जानते है भारत में 28 राज्य एवं 8 केंद्र शासित प्रदेश है लेकिन क्या आप इन राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश की राजधानियों का नाम ठीक से बता सकते हैं। राज्यों की राजधानी को लेकर आंध्र प्रदेश हमेशा चर्चा में रहता है। क्या आप जानते हैं Andhra Pradesh ki rajdhani की राजधानी कहां है और किस तरह हैदराबाद के तेलंगाना में चले जाने के बाद आंध्र प्रदेश अपने राजधानी की तलाश कर रहा है। आइए जानते हैं पूरी कहानी के बारे में।

Andhra Pradesh ki rajdhani, विशाखापट्टनम, अमरावती या कुरनूल

आजकल आंध्र प्रदेश की राजधानी को लेकर पूरे देश में कंफ्यूजन बना हुआ है। यह कन्फ्यूजन केवल आम जनता में ही नहीं है बल्कि राज्य के पॉलिटिकल सर्कल एवं प्रशासन में भी है। यह कन्फ्यूजन इतना भीषण है कि या आज से नहीं बल्कि पिछले कई सालों से चला आ रहा है। कोई आंध्र प्रदेश की एक राजधानी को बताता है तो कोई तीन-तीन राजधानियों के बारे में बात करता है।

यू तो आंध्र प्रदेश 1953 में भाषा के आधार पर बनने वाला भारत का प्रथम राज्य था। लेकिन 2014 में राज्य से तेलंगाना के अलग हो जाने के बाद यह पिछले 8 सालों से अपनी राजधानी की तलाश में भटक रहा है। 2 जून 2014 को आंध्र प्रदेश राज्य के विभाजन के बाद इसकी राजधानी हैदराबाद तेलंगाना में चला गया। उस समय राज्य की नई राजधानी बनाने पर विचार होने लगा।

तत्कालीन मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती को andhra pradesh ki rajdhani बनाने का फैसला लिया। अमरावती को राजधानी बनाने के लिए प्लान तैयार किए जाने लगे लेकिन विभिन्न प्रकार के सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों के कारण इस प्रोजेक्ट में देरी होने लगी तब तक 2019 के चुनाव में जगन मोहन रेड्डी राज्य के मुख्यमंत्री बने।

राज्य के नए मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के विकेंद्रीकरण एवं समावेशी विकास के तहत राज्य की तीन राजधानियां बनाने की घोषणा की।

  • अमरावती
  • कुरनूल
  • विशाखापट्टनम

विशाखापट्टनम को राज्य की कार्यकारी राजधानी, अमरावती को राज्य की विधायी राजधानी एवं कुरनूल को राज्य की न्यायिक राजधानी बनाने की घोषणा की गई। इस घोषणा के बाद आंध्र प्रदेश में विरोध प्रदर्शन होने लगे और मामला हाईकोर्ट फिर सुप्रीम कोर्ट चला गया।

यह भी पढ़े: भारत में कुल कितने जिले हैं, भारत का सबसे बड़ा जिला – Latest updates

31 जनवरी 2023 को दिल्ली में इंटरनेशनल डिप्लोमेटिक एलाइंस की मीटिंग में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विशाखापट्टनम को राज्य की राजधानी बनाने की घोषणा की।

लेकिन अभी भी यह कन्फ्यूजन है कि आने वाले दिनों में विशाखापट्टनम को ऑफिशियल रूप से andhra pradesh ki rajdhani के रूप में डिक्लेअर किया जाएगा।

निष्कर्ष

Andhra Pradesh ki rajdhani को लेकर आज भी कन्फ्यूजन बना हुआ है लेकिन 31 जनवरी 2023 को न्यू दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल डिप्लोमेटिक एलाइंस की मीटिंग में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विशाखापट्टनम को राजधानी बनाने की घोषणा की है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में विशाखापट्टनम को Andhra Pradesh ki rajdhani के रूप में आधिकारिक रूप से मान्यता दी जाए या फिर जगनमोहन रेड्डी के थ्री कैपिटल प्रोसेस पर काम किया जाए।

प्रश्न – Andhra Pradesh ki rajdhani कहां है?

उत्तर- 31 जनवरी 2023 की घोषणा के अनुसार आंध्र प्रदेश की राजधानी विशाखापट्टनम होगी।

प्रश्न – Andhra Pradesh ki rajdhani को लेकर इतना कन्फ्यूजन क्यों रहता है?

उत्तर – 2 जून 2014 को आंध्र प्रदेश से तेलंगाना के अलग हो जाने के बाद इसकी राजधानी हैदराबाद तेलंगाना में चली गई तब से आंध्र प्रदेश अपनी राजधानी की तलाश कर रहा है और नए राजधानी के चयन में आ रही सामाजिक एवं राजनीतिक समस्याओं को लेकर अभी पूरी तरह से अपनी राजधानी को मान्यता नहीं दी है।

प्रश्न – वर्तमान समय में आंध्र प्रदेश की विधानसभा बिल्डिंग कहां स्थित है?

उत्तर – आंध्र प्रदेश की विधानसभा अमरावती में स्थित है।

यह भी पढ़े: भारत का सबसे अमीर राज्य कौन है? Richest state of India in 2023

Leave a Comment