Difference Between Sex and Gender | Sex और gender में क्या अंतर है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

Difference between sex and gender: फॉर्म को भरते समय चयन के लिए आपके सामने सेक्स और जेंडर जैसे विकल्प आए ही होंगे। कई बार क्या होता है दोनों शब्दों का उपयोग एक ही मकसद के लिए किया जाता है लेकिन इनका मतलब अलग-अलग होता है।

देखने में ये शब्द एक दूसरे के synonyms ही लगते हैं लेकिन व्यवहार में ये एक दूसरे से अलग हैं। हो सकता है आपको इनके बीच काअंतर पता ना हो या अगर पता भी हो तो वास्तव में क्या असमानताएं हैं इसको लेकर कन्फ्यूज हैं तो आईए जानते हैं क्या है इन दोनों के बीच मूलभूत अंतर और यह व्यवहार में कैसे देखा जा सकता है?

Differences Between Sex and Gender

Sex

सेक्स एक बायोलॉजिकल (जैविक) टर्म है जो पुरुष और स्त्री के बीच जैविक अंतर को दर्शाता है। इसे इस तरह से समझा जा सकता है कि उनके बीच शारीरिक संरचना में अंतर है और इस शारीरिक बनावट में अंतर को लेकर सेक्स शब्द का उपयोग किया जाता है।

Gender

जेंडर एक शारीरिक संरचना ना होकर सामाजिक संरचना है जिसमें समाज और संस्कृति के आधार पर इसका निर्धारण किया जाता है। जैसे अगर हम कहें कि फ्रांस में जेंडर इक्वलिटी (gender equality) नहीं है इसका आशय यह है कि महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकार कम मिले हुए हैं।

आज हर क्षेत्र में जेंडर इक्वलिटी की बात की जा रही है चाहे वह शिक्षा हो, स्वस्थ हो, राजनीतिक भागीदारी हो, सार्वजनिक सेवाओं में अवसर हो। अगर महिलाएं जेंडर इक्वलिटी की मांग करती है तो इसका मतलब यह नहीं होता है कि वे अपने जैविक संरचना या शारीरिक बनावट में बदलाव चाहती है, इसका मतलब है यह होता है कि वे सामाजिक एवं सांस्कृतिक रूप से पुरुषों के जैसा ही अधिकार तथा भागीदारी चाहती है।

उम्मीद है यह लेख आपको सेक्स और जेंडर के बीच मूलभूत अंतर को स्पष्ट करने में मददगार साबित हुई है। ऐसे और इंटरेस्टिंग लेखों को पढ़ने के लिए हमारे इस वेबसाइट की नोटिफिकेशन को ऑन करें दें।

यह भी पढ़े: BC and AD क्या होता है? Difference Between BC and AD or Difference Between BCE and CE

Leave a Comment