G-4 | G-6 | G-7 | G-10 | G-20 | D- 10 क्या है? – जानिए आसान भाषा में

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

नमस्कार दोस्तों, पढ़ो पढ़ाओ ब्लॉग में आपका फिर से स्वागत है। आज के इस ब्लॉग में G-4 | G-6 | G-7 | G-10 | G-20 | D- 10 के बारे में जानेंगे।

अक्सर टीवी या youtube पर आप सुनते होंगे आज G4 के बैठक में प्रधानमंत्री जी ने भाग लिया। तो समय – समय पर G-4 | G-6 | G-7 | G-10 | G-20 | D- 10 की बैठक होती रहती है जिसमे समूह देश हिस्सा लेते है और रणनीति बनाते है। आइये समझते है G-4 | G-6 | G-7 | G-10 | G-20 | D- 10 क्या है ये क्यों बनाये गए है।

G-4 क्या है?

G-4, 4 देशो का एक संग़ठन है जिसमे भारत, जापान, जर्मनी और ब्राज़ील शामिल है इसकी स्थापना 2005 में की गई थी। इस ग्रुप का मुख्य उद्देश्य UN के security council में permanent seat प्राप्त करना।

फ़िलहाल UN के security council में केवल 5 स्थाई सदस्य है China, France, Russia, United Kingdom और United State of America। केवल इन्ही देशो के पास permanent seat है और ये देश UN में किसी भी प्रस्ताव को रोक सकते है जिसे veto power कहते है। UN की स्थापना 1945 में द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद हुआ था और 1945 से ही चीन, फ्रांस, रूसी संघ, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के पास veto power है।

भारत तथा अन्य तीन देश जापान, जर्मनी और ब्राज़ील ने मिलकर G-4 का गठन किया। इन देशो का मांग है की UN के security council में स्थाई सदस्यता मिले।

G-6 क्या है?

Group of 6, 6 देशो के समूह को G-6 कहा जाता है। इस ग्रुप की स्थापना 1975 में की गई थी। इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, फ्रांस, इटली और जापान। इन देशो की इंडस्ट्रियल पावर बहुत मजबूत है। इनकी बैठक का मुख्य मुद्दा आर्थिक विषयों पर चर्चा करना है।

G-7 क्या है?

Group of 7, 7 देशो के समूह को G-7 कहा जाता है। G-6 के देशो में कनाडा को जोड़ दिया गया है जिसके चलते 7 समूह का देश बन गया है जिसे G – 7 कहा जा रहा है।

G-10 क्या है?

Group of 10, 10 देशो के समूह को G-10 कहा जाता है। G-7 के देशो में इंडिया, ऑस्ट्रेलिया और साउथ कोरिया को जोड़ दिया गया है जिसके चलते 10 समूहों का देश बन गया है जिसे G – 10 कहा जा रहा है।

D-10 क्या है?

यहाँ D का मतलब democratic होता है। G-7 का बैठक 2021 में United Kingdom में हुआ था जिसमे India, Australia और South Korea जुड़ गए और G-7, G-10 में बदल गया। G-10 के बैठक में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने बोरिस जॉनसन ने G-10 को ही D-10 बनाने की बात कही थी और जब D-10 की बैठक होगी तो बैठक का एजेंडा बदल जायेगा। D-10 की बैठक में चीन के गलत विकास निति को रोकने के लिए रणनीति बनाया जायेगा।

G-20 क्या है?

G-20, 20 देशो का एक संगठन है और G-20 की स्थापना 1999 में की गई थी। G-20 देशो का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय आर्थिक विकास के लिए रणनीति बनाना और उस पर कम करना ताकि सभी देश तरक्की कर सके।

2023 के सितम्बर माह में G-20 की बैठक इंडिया में होगी और G-20 की अध्यक्षता भारत करेगा। जिसमे वसुधैव कुटुंबकम पर जोर दिया जायेगा।

Leave a Comment