Different Types of Indian Passport: भारतीय पासपोर्ट कितने प्रकार के होते हैं। अलग-अलग रंग के पासपोर्ट का क्या मतलब है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

Different Types of Indian Passport: विदेशों में यात्रा करने के लिए पासपोर्ट की जरूरत होती है। पासपोर्ट हमारे लिए विदेशों में पहचान पत्र का कार्य करती है। पासपोर्ट हमें यह बताता है कि हम भारतीय हैं और भारतीय नागरिक संबंधित उस पर निशानियां होती है।

अलग-अलग देशों में पासपोर्ट का color अलग-अलग होता है। अधिकतर यूरोपीय देशों जैसे रूस, फ्रांस, पोलैंड, जर्मनी, रोमानिया आदि द्वारा लाल पासपोर्ट जारी किया जाता है इसके अलावा चीन भी लाल पासपोर्ट जारी करता है। अधिकतर इस्लामी देश जैसे पाकिस्तान, इराक, ईरान आदि हरे रंग का पासपोर्ट जारी करते हैं क्योंकि यह रंग उनके लिए शुभ होता है। इसी तरह अधिकतर अफ्रीकी देश जैसे जांबिया, बुरुंडी, कांगो, अंगोला, न्यूजीलैंड आदि काले रंग का पासपोर्ट जारी करते हैं।

लेकिन हमारे देश में तीन तरह के पासपोर्ट जारी किए जाते हैं जिसका महत्त्व color के हिसाब से अलग-अलग होता है। भारत में तीन रंग ब्लू, सफेद एवं मेहरून रंग का पासपोर्ट जारी किया जाता है।

BLUE Passport – यह पासपोर्ट भारत के आम लोगों के लिए जारी किया जाता है जो विदेश घूमने अथवा किसी कार्य के उद्देश्य से जाते हैं। भारत में ब्लू पासपोर्ट ही सबसे अधिक जारी किया जाता है।

White Passport – यह पासपोर्ट सरकारी अधिकारियों के लिए जारी किया जाता है जो विदेश, सरकार के किसी विशेष कार्य से भेज आते हैं।

Mehroon Passport – यह पासपोर्ट सरकार के उच्चायुक्त जैसे आईएएस आईपीएस अधिकारियों एवं वैश्विक सम्मेलनों में भाग लेने वाले मंत्रियों या उच्च अधिकारियों के लिए जारी किया जाता है। यह सबसे पावरफुल पासपोर्ट होता है। मेहरून पासपोर्ट वाले व्यक्ति पर विदेश में किसी भी प्रकार का मुकदमा नहीं किया जा सकता है या मुकदमे के लिए एक बेहद क्रिटिकल सिचुएशन से गुजरना पड़ता है।

Leave a Comment