LGBTQ full form in Hindi: क्या ये एक सामान्य स्त्री-पुरुष से भिन्न होते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

LGBTQ: एक स्त्री और पुरुष के बीच आकर्षण स्वभाविक होता है। यह प्रकृति का नियम है और इसी नियम के तहत पूरे संसार की रचना हुई है। लेकिन एक स्त्री और एक पुरुष के परे भी कुछ gender होते हैं जिन्हें LGBTQ के category में रखा गया है। ये सामान्य तौर पर एक स्त्री या एक पुरुष ही होते हैं लेकिन अपने gender के विपरीत व्यवहार करते हैं। आगे हम LGBTQ full form के साथ-साथ विस्तार से जानने की कोशिश करेंगे।

LGBTQ full form

LGBTQ का फुल फॉर्म lesbian(लेस्बियन), gay(गे), bisexual (उभयलिंगी), transgender(ट्रांसजेंडर), queer(क्वीर) होता है।

Lesbian (समलैंगिक) –

जब कोई स्त्री पुरुष की ओर आकर्षित ना होकर एक स्त्री की ओर ही आकर्षित होती है तो उसे lesbian या समलैंगिक कहा जाता है। इस स्थिति में एक स्त्री को स्त्री की ओर ही आकर्षण महसूस होता है यानी अपने तरह के समान जनरल वाले लोग ही पसंद आते हैं।

Gay (समलैंगिक)-

जब कोई पुरुष किसी स्त्री की ओर आकर्षित ना होकर पुरुष की ओर ही आकर्षित होता है तो उन्हें gay या समलैंगिक कहा जाता है। हमने ऊपर के सेक्शन में अभी समलैंगिक का जिक्र किया है। समलैंगिक का मतलब दो समान लिंग वाले इंसान एक दूसरे की ओर आकर्षित होते हैं। Gay(गे) की स्थिति में एक पुरुष, एक पुरुष की ओर ही आकर्षित होता है।

Bisexual(उभयलिंगी)-

यदि कोई पुरुष या स्त्री, पुरुष और स्त्री दोनों की ओर ही आकर्षित होते हैं तो उन्हें उभयलिंगी (Bisexual) कहा जाता है। इस स्थिति में एक स्त्री, एक स्त्री एवं पुरुष दोनों की ओर आकर्षित महसूस करती है तथा एक पुरुष भी, एक स्त्री एवं पुरुष दोनों फिर आकर्षित महसूस करता है। इन्हें Bisexual या उभयलिंगी कहा जाता है।

Transgender (ट्रांसजेंडर)-

वैसे लोगों को transgender की category में रखा जाता है जो अपने लिंग के विपरीत व्यवहार करते हैं। जैसे यदि कोई पुरुष जिसका चाल-चलन, रहन-सहन स्त्री के समान हो या कोई स्त्री जिसका चाल-चलन, रहन-सहन पुरुष के समान हो तो इन्हें ट्रांसजेंडर कहा जाता है। सामान्य तौर पर इन्हें किन्नर या हिजड़ा भी कहा जाता है।

Queer(क्वीर)-

वैसे स्त्री या पुरुष जो यह क्लियर नहीं कर पाते हैं कि वे स्त्री है या पुरुष तो उन्हें queer कहा जाता है। इनको खुद पर संदेह रहता है और ये खुद को क्लियर नहीं कर पाते हैं कि स्त्री है या पुरुष।

Leave a Comment