Duniya ka Sabse Garib Desh: दुनिया के सबसे गरीब देश, हालत ऐसी की जानकर हो जाएंगे हैरान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

Duniya ka sabse garib desh: दोस्तों दुनिया में ऐसे भी देश हैं जहां मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी, भोजन, बिजली, अस्पताल आदि की भारी कमी है। कुछ समय पहले आपने एक बच्ची और गिद्ध (vulture) की तस्वीर देखी ही होंगी जिसमें गिद्ध बच्ची के मरने का इंतजार कर रहा है ताकि उसको खा सके। दुनिया में ऐसे भी देश है जहां लोगों को ठीक से भोजन भी नसीब नहीं होता है। इस लेख में हम duniya ka sabse garib desh के बारे जानेंगे, वहां के लोग कैसे अपना जीवन यापन करते हैं, क्या खाते हैं तथा उनकी कमाई का मुख्य जरिया क्या है। आइए जानते हैं।

बुरुंडी (Burundi)-

बुरुंडी विश्व का सबसे गरीब देश है जो पूर्वी अफ्रीका में स्थित है। यह इतना गरीब है की 5 साल की कम उम्र के दो तिहाई बच्चे कुपोषण के शिकार हैं उन्हें ढंग से खाने को नहीं मिलते और भूखे मारे जाते हैं। यहां की प्रति व्यक्ति आय $274 है,  भारत की बात करें तो प्रति व्यक्ति आय $1900 है वही विकासशील देशों के प्रति व्यक्ति आय औसत की बात की जाए तो लगभग 5,000 डॉलर के बराबर है इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि बुरुंडी कितना गरीब है। इसकी जनसंख्या 12 मिलियन यानी लगभग 1 करोड़ 20 लाख है और 80% लोग अत्यंत गरीबी रेखा के नीचे आते हैं जिन्हें मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, बिजली, कपड़ा, आवास, अस्पताल मिलना दूर की बात है बल्कि अपना भोजन बहुत मुश्किल से ही जुटा पाते हैं। यहां की 90% जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। यह देश जातीयता को लेकर हमेशा राजनीतिक रूप से अस्थिर रहता है और गृह युद्ध होते रहते हैं।

मध्य अफ्रीकी गणराज्य (central republic of Africa)-

बुरुंडी के बाद यह दूसरे नंबर पर आता है। यहां के हालात भी वैसे ही हैं। यह देश फ्रांस से 1960 मे आजाद हुआ था लेकिन हमेशा गृह युद्ध से परेशान रहता है। यहां की 80 पर्सेंट आबादी गांवों में बिना मूलभूत सुविधाओं के ही निवास करती है। बिजली, अस्पताल जैसी सुविधाओं का लाभ सबसे धनी वर्ग यानी केवल 20% लोग ही उठा पाते हैं।

कांगो –

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो तीसरे नंबर पर आता है। यहां पर खनिजों के भंडार पाए गए हैं लेकिन इसके बावजूद भी गरीब है। यह भी गृह युद्ध से परेशान रहता है।

नाइजर –

अभी एक अफ्रीकी देश है जो गरीबी के मामले में चौथे स्थान पर आता है। यहां की 80% जनसंख्या गांव में बिना बिजली, हॉस्पिटल और मूलभूत सुविधाओं के ही निवास करती है। विश्व के अधिकतर गरीब देशों में राजनीतिक अस्थिरता और गृह युद्ध जैसी समस्याएं देखी गई है।

हैती (Haiti)-

यहां की 70% आबादी ₹170 से कम में गुजारा करती है। इनका मुख्य व्यवसाय खेती है और लगभग 80% जनसंख्या गांव में निवास करती है।

Leave a Comment