PM KISAN YOJANA LATEST UPDATE 2023; यहाँ देखे अपना नाम और पैसा आया है या नहीं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

PM kisan samman nidhi 2023 भारत सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है जिसकी शुरुआत 1 दिसंबर 2018 को किया गया था। यह 100% केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित योजना है। इस योजना के तहत किसानों को प्रत्येक साल 6000 रुपये तीन किस्तों में भुगतान किया जाता है। यह राशि DBT के माध्यम से सीधे किसानों के  बैंक खाता में ट्रांसफर किया जाता है।

वैसे किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर या उसे कम की भूमि है वे इस योजना का लाभ आसानी से उठा सकते हैं। राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन इस योजना के दिशा निर्देश के अनुसार उपयुक्त किसानों की पहचान कर मिलने वाली राशि को किसानों के खातों में भेजने का काम करते हैं।

PM kisan samman nidhi Latest update 2023

सरकार की 14वीं किस्त 27 जुलाई को जारी कर दी गई है आप भारत सरकार के कृषि एवं कल्याण मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/BeneficiaryStatus_New.aspx पर जाकर अपना status देख सकते है।

PM kisan samman nidhi 2023 के लिए योग्यता क्या है?

सरकार की हर योजनाओं का एक मापदंड होता है इसके आधार पर लाभार्थियों का चयन किया जाता है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत, छोटे एवं सीमांत किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की भूमि है भारत के नागरिक हैं, इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। सभी किसान परिवार जिनके नाम पर कृषि योग्य भूमि है इस योजना का लाभ उठा सकते है।

  1. लाभार्थी भारत का निवासी होना चाहिए।
  2. ऐसे किसान परिवार जिसमें पति-पत्नी और नाबालिक बच्चे शामिल है उनमें से हर कोई अलग से इस लाभ के लिए दावा नहीं कर सकता है।
  3. जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम कृषि योग्य भूमि हो।

PM kisan samman nidhi 2023 से संबंधित दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाता का डिटेल
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • खाता खतौनी का विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • किसान रजिस्ट्रेशन
  • आय प्रमाण पत्र

कैसे करें PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए आवेदन?

अगर आप एक किसान हैं और अभी तक आपने PM kisan samman nidhi yojana के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करें और अपना किसान रजिस्ट्रेशन आसानी से पूर्ण करें।

  1. सबसे पहले पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  2. होम पेज पर आपको “नया किसान रजिस्ट्रेशन” दिखेगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
  3. आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें मांगी गई जानकारियां जैसे, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ओटीपी आदि भरकर सबमिट कर दें।
  4. इसके बाद आपके सामने pm kisan registration form पेज खुलेगा जिसको अच्छे से भर दे और सबमिट कर दें।
  5. इसके बाद आपकी पीएम किसान और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अगर एक बार आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है तो उसके बाद से आपको सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

PM kisan samman nidhi 2023 Status कैसे चेक करें?

अगर आपने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन पूर्ण कर लिया है तो आप pm Kisan beneficiary status निम्नलिखित प्रक्रियाओं को  फॉलो कर देख सकते है।

  1. सबसे पहले आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  2. आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद आप “स्टेटस ऑफ सेल्फ रजिस्टर्ड” के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल खुलेगा जिसमें आधार नंबर और फोटो वेरिफिकेशन करना होगा।
  4. सभी जानकारी अच्छे से भर कर आगे दिए गए सर्च बटन पर क्लिक करें।

क्लिक करने के बाद आपके सामने pm kisan beneficiary status  का पूरा विवरण खुल जाएगा। इसमें किसान रजिस्ट्रेशन का पूरा विवरण दिख जाता है। इसमें आवेदन पेंडिंग, अस्वीकार होने का कारण और पीएम किसान रजिस्ट्रेशन से संबंधित सारी जानकारियां मिल जाती है।

PM kisan samman nidhi 2023 2023 में अपना नाम कैसे चेक करें?

वैसे किसान जो पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2023 में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो इस प्रक्रिया को फॉलो करें और अपना नाम चेक करें।

  1. सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ की वेबसाइट पर जाएं और फार्मर कॉर्नर पर क्लिक करें।
  2. पेज खुलने के बाद बेनिफिशियरी लिस्ट पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आप अपने राज्य का नाम, जिला का नाम, तहसील का नाम, ब्लॉक का नाम और गांव का नाम भरे फिर get report पर क्लिक करें।

उसके बाद आपके सामने एक सूची खुल जाएगी जिसमें आपके गांव के जितने भी लोग पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं सबका नाम दर्ज होगा आप उस में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

PM kisan samman nidhi हेल्पलाइन नंबर

पीएम किसान का हेल्पलाइन नंबर 155261 या टोल फ्री नंबर 1800115526 है, जिसके माध्यम से आप इसके बारे में तमाम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप कृषि मंत्रालय के 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं। साथ ही आप जिला कृषि अधिकारी  से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment