Railway NTPC Post: बिना टेक्निकल डिग्री (ITI, Diploma, B.Tech) के रेलवे में अच्छी नौकरी वाले पद – पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

Railway NTPC: दोस्तों आज के इस ब्लॉग में भारतीय रेलवे के नॉन-टेक्निकल पोस्ट के बारे में जानेंगे। जैसे की कोई नॉन-टेक्निकल बैकग्राउंड से है। आप यदि सिर्फ 12th पास है या ग्रेजुएट है तो ग्रेजुएट है तो आपके लिए कौन-कौन से पद है और कौन-कौन से पद के लिए आप अप्लाई कर पाएंगे। बहुत से लोग इसके बारे में नहीं जानते है या जानते भी है तो अधूरी जानकारी रखते है। तो आज के इस ब्लॉग में सब कुछ डिटेल्स से जानेंगे।

बहुत से लोगो का सवाल है की यदि उनके पास आईटीआई, डिप्लोमा या B.TECH डिग्री नहीं तो क्या रेलवे में अच्छी नौकरी पा सकते है तो जबाब है बिलकुल पा सकते है।

NTPC (Non-Technical Popular Category)

NTPC का फुल फॉर्म नॉन टेक्निकल पॉपुलर केटेगरी होता है। तो आप समझ सकते है की इस केटेगरी में टेक्निकल वाले नहीं आएंगे। टेक्निकल वाले अप्लाई कर सकते है लेकिन टेक्निकल डिग्री का लाभ इस केटेगरी में नहीं मिलेगा। मतलब सभी लोग अप्लाई कर सकते है।

NTPC Category में आने वाले पद

जूनियर क्लर्क cum टाइपिस्ट

इस पद के लिए 12th पास या ग्रेजुएट लोग अप्लाई कर सकते है। यानि की इसमें minimum qualification 12th होना चाहिए। इसकी age limit की बात करें तो 18 वर्ष से 30 वर्ष है। यदि आप SC/ST है तो 5 साल, OBC है तो 3 साल का छूट मिलेगा।

Train Clerk

इस पद के लिए यदि आपका minimum qualification 12th है तो अप्लाई कर सकते है और age की बात करें तो 18 वर्ष से 30 वर्ष है और इसमें भी SC/ST के लिए 3 साल और OBC के लिए 5 साल की छूट है।

ट्रैफिक असिस्टेंट

इस पद के लिए minimum qualification graduation रखा गया है। यदि आप ग्रेजुएट है तभी आप इस पद के लिए अप्लाई कर पाएंगे। इस पद के लिए उम्र 18 वर्ष से 33 वर्ष रखा गया है। इस पद के लिए भी SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल छूट दिया गया है। अर्थात यदि आप SC/ST category से आते है तो 38 साल होने तक अप्लाई कर सकते है और OBC है तो 36 साल होने तक आपली कर सकते है।

Train Manager

Train manager को पहले गुड्स गार्ड कहा जाता था लेकिन अब नाम बदलकर ट्रैन मैनेजर कर दिया गया है। इस पद के लिए Minimum Qualification ग्रेजुएट रखा गया है। इसमें भी उम्र 18 से 33 वर्ष रखा गया है। और SC/ST और OBC को उम्र सीमा में 5 साल और 3 साल का छूट दिया गया है।

स्टेशन मास्टर

स्टेशन मास्टर एक बहुत ही अच्छा पोस्ट माना जाता है। इस पद के लिए भी ग्रेजुएट वाले ही अप्लाई कर सकते है। और SC/ST तथा OBC को 5 साल तथा 3 साल का छूट दिया जाता है।

ये सभी पद NTPC के जरिये एक साथ भरे जाते है और एक साथ सभी वैकेंसी निकली जाती है तो जब भी NTPC का फॉर्म आये आप तुरंत अपने हिसाब से अप्लाई कर दे। और साथ ही साथ तैयारी में लग जाये। NTPC के जरिये आने वाली सभी वैकेंसी इस वेबसाइट के जरिये कवर की जाएगी तो हमारे साथ बने रहे ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी के लिए।

Leave a Comment