माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई कितनी है, दुनिया के 10 सबसे ऊंचे पर्वत शिखर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

हिमालय विश्व का सबसे ऊंचा पहाड़ है एवं विश्व की सबसे ऊंची पर्वत श्रेणियां इसी पर्वत पर स्थित है। हिमालय का विस्तृत फैलाव इंडिया, नेपाल, चीन, पाकिस्तान, तिब्बत, भूटान आदि देशों में है।आइए जानते हैं विश्व के 10 सबसे ऊंचे पर्वत शिखर के बारे में।

माउंट एवरेस्ट (mount everest)

माउंट एवरेस्ट विश्व की सबसे ऊंचा पर्वत श्रेणी है जिसकी ऊंचाई 8848 मीटर है। माउंट एवरेस्ट को पृथ्वी का सबसे उच्चतम बिंदु माना जाता है। यह नेपाल और तिब्बत के बीच स्थित है। माउंट एवरेस्ट को पहले पीक XV के नाम से जाना जाता था लेकिन 19वी शताब्दी में ब्रिटिश सर्वेयर सर जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर इसे माउंट एवरेस्ट नाम दिया गया। नेपाल में माउंट एवरेस्ट को सागरमाथा के नाम से जाना जाता है एवं तिब्बत में चोमोलूंगमा नाम से जाना जाता है।

k2 (Godwin Austen)

माउंट एवरेस्ट के बाद यह विश्व की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत श्रेणी है जिसकी ऊंचाई 8611 मीटर है। यह पाकिस्तान के गिलगित बालटिस्तान एवं चीन के जिनजियांग प्रांत के बीच स्थित है। स्थानीय भाषा में किस चीज छोगोरी के नाम से जाना जाता है।  इस पर्वत श्रृंखला पर चढ़ाई करना काफी मुश्किल एवं प्राणघातक भी होता है इसलिए इसे बर्बर हिमालय के नाम से भी जाना जाता है। हिमालय कि इस पर्वत श्रेणी पर सर्दियों के दिनों में चढ़ाई करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता है इसीलिए जुलाई एवं अगस्त के महीने में चढ़ाई की जाती है।

कंचनजंगा (kanchanganga)

कंचनजंगा विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है जिसकी ऊंचाई 8586 मीटर है। यह पर्वत श्रृंखला सिक्किम और नेपाल के बीच स्थित है। कंचनजंगा को माउंट एवरेस्ट का पड़ोसी कहा जाता है। नेपाल में इसे कुंभकर्ण लंगूर के नाम से जाना जाता है। यह दार्जिलिंग से 70 किलोमीटर है दूर पूर्वी हिमालय में स्थित है।

माउंट लहोत्से (mount Lhotse)

माउंट ल्होत्से विश्व की चौथी सबसे ऊंची पर्वत श्रेणी है जिसकी ऊंचाई 8516 मीटर है। यह नेपाल और तिब्बत के बीच स्थित है। इसे भी माउंट एवरेस्ट का पड़ोसी कहा जाता है। माउंट ल्होत्से एवरेस्ट से दक्षिण घाटी से जुड़ी हुई पर्वत श्रेणी है।

मकालु (mount Makalu)

मकालू विश्व की पांचवीं सबसे ऊंची पर्वत श्रेणी है इसकी ऊंचाई 8485 मीटर है। यह माउंट एवरेस्ट से 19 किलोमीटर दूर स्थित है। माउंट मकालु को देखने पर चार भूजी पिरामिड की तरह दिखाई देता है।

चोयू (mount Cho Yun)

चोयू विश्व की छठी सबसे ऊंची पर्वत श्रेणी है जिसकी ऊंचाई 8201 मीटर है। यह पर्वत श्रेणी नेपाल और चीन के मध्य स्थित है। तिब्बत में से नीले रंग की देवी कहा जाता है। यह पर्वत श्रेणी एवरेस्ट के महा लंगूर हिमालय से 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।

धौलगीरि

धौलगिरि बेहद सफेद, सुंदर एवं चमकदार पर्वत श्रेणी है। यह विश्व का सातवा सबसे ऊंचा पर्वत श्रेणी है जिसकी ऊंचाई 8167 मीटर है। धौलगिरी पर चढ़ाई करना बेहद दुश्वार होता है।

मनास्लू (mount manaslu)

मनास्लू पर्वत का नाम मनसा से लिया गया है। मानसा का अर्थ बुद्धि एवं आत्मा होता है इसी तरह मनास्लू का अर्थ आत्मा का पर्वत होता है। यह विश्व की आठवीं सबसे  ऊंची पर्वत श्रेणी है जिसकी ऊंचाई 8163 मीटर है। यह पर्वत श्रेणी नेपाल में स्थित है।

नंगा परबत

नंगा परबत गिलगित बालटिस्तान और तिब्बत के क्षेत्र में स्थित है। इस पर्वत श्रेणी को तिब्बत में डायमर कहा जाता है जिसका अर्थ है विशाल पर्वत। इस पर्वत श्रेणी पर चढ़ाई करना काफी मुश्किल होता है इसलिए इसे किलर माउंटेन के भी नाम से जाना जाता है।

अन्नपूर्णा (Annapurna)

अन्नपूर्णा पर्वत श्रृंखला उत्तर मध्य नेपाल में स्थित है जिसकी ऊंचाई 8091 मीटर है। यह विश्व की दसवीं सबसे ऊंची पर्वत श्रेणी है। एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले पर्वत रोही अन्नपूर्णा पर्वत श्रृंखला पर अभ्यास करते हैं।

Leave a Comment