Cricket का मतलब क्या होता है, Cricket meaning in Hindi, क्रिकेट का इतिहास

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

आज के दौर में क्रिकेट दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल बन गया है। भारत के हर गली में छोटे-छोटे बच्चों को क्रिकेट खेलते हुए देख सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की क्रिकेट का हिंदी में क्या अर्थ होता है। बहुत से लोग क्रिकेट के अर्थ को गूगल पर ढूंढने की कोशिश करते हैं लेकिन इसका हिंदी में इतना अजीब है कि बार-बार भूल जाते हैं। आइए फिर से जाने की कोशिश करते हैं।

Cricket meaning in Hindi

क्रिकेट का हिंदी में कोई प्रमाणिक नाम नहीं है हालांकि क्रिकेट जब पहली बार इंडिया में आया था तो इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता था। “लंब दंड गोल पिंड धर पकड़ प्रतियोगिता” , “गोल गट्टम लकड़ पट्टम दे दनादन प्रतियोगिता” एवं “पकड़ उंडू मार मंडू दे दना दन प्रतियोगिता” कुछ इस तरह के शुरुआत में नाम दिए गए थे। लेकिन ये नाम इतने विचित्र थे की इन्हें क्रिकेट का प्रमाणिक हिंदी नाम देने से बचा गया। क्रिकेट को आम भाषा में हर जगह क्रिकेट ही कहा जाता है। क्रिकेट का हिंदी में अर्थ इतना अजीब है किसका प्रयोग भारत में कहीं भी नहीं किया जाता है।

क्रिकेट का इतिहास

क्रिकेट की शुरुआत इंग्लैंड में हुई। क्रिकेट का जनक विलियम गिलबर्ट ग्रेस को कहा जाता है जो एक बेहतरीन ऑल राउंडर थे। क्रिकेट इंग्लैंड और श्रीलंका का राष्ट्रीय खेल है। पहला टेस्ट मैच 15 मार्च 1877 से 19 मार्च 1877 तक इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान में खेला गया था। पहला क्रिकेट विश्व कप का आयोजन 1975 में किया गया जिसकी मेजबानी इंग्लैंड ने की थी।

भारत में क्रिकेट की शुरुआत- भारत में पहली बार क्रिकेट अंग्रेज नाविकों द्वारा 1721 में बड़ौदा के पास कैम्बे में खेला गया था। यहीं से शुरू होती है भारत में मैच के किस्से और समय के साथ भारत की सबसे लोकप्रिय खेल बन गया। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कोलकाता में स्थापित किया गया था। राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने पहला मैच 25 जून 1932 को लार्ड्स में खेला।

Leave a Comment