दुनिया के 6 ऐसे देश जहां की संसद में महिलाओं की है 50% से अधिक भागीदारी। Women Reservation in Parliament

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

Women reservation in parliament: महिलाओं में राजनीतिक नेतृत्व तलाशने तथा उन्हें राजनीति में भागीदारी बनाने के लिए कई देशों द्वारा या तो जेंडर कोटा का निर्धारण किया है या फिर कानून बनाकर उन्हें आरक्षण दिया गया है। अपना देश महिलाओं की संसद एवं राज्य विधानसभाओं में आरक्षण लेकर कानून बनाने की दिशा में अग्रसर है। आज हम बात करने जा रहे हैं दुनिया के उन टॉप सिक्स देश के बारे में जहां 50% से अधिक सांसद महिलाएं हैं।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 6 देश के किसी एक सदन या निचले सदन में 50% से अधिक महिला सांसद है।

वही 23 ऐसे देश है जहां महिलाओं की भागीदारी 40% से अधिक है। वैश्विक स्तर पर राजनीति में महिलाओं की भागीदारी 26% है। आइए बात करते हैं उन 6 देशों के बारे में जिनकी संसद में महिलाओं की भागीदारी 50% से अधिक है।

रवांडा(Rawanda)

सांसद-80, महिला सांसद-49

गृह युद्ध से उबरे इस देश मे आज राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पूरे विश्व में सबसे ज्यादा है। रवांडा के गृह युद्ध में करीब 8 लाख नागरिकों की जान गई थी जिसमें 5 लाख महिलाओं से दुष्कर्म किया गया और एक लाख से अधिक महिलाओं की हत्या कर दी गई। 1.35 करोड़ वाले इस देश में महिलाओं के लिए 30% आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

क्यूबा (Quaba)

सांसद-586, महिला सांसद- 313

चीनी का कटोरा कहे जाने वाले क्यूबा देश में 586 सांसदों में 313 महिला सांसद है। 1999 में महिलाओं की भागीदारी 27% थी वहीं आज बढ़कर 53% हो गई है।

न्यूजीलैंड (Newzealand)

सांसद- 119, महिला सांसद-60

2013 में लेबर पार्टी की सरकार आने के बाद संसद में महिलाओं की भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए एवं आज महिलाओं की भागीदारी 50% से ऊपर है।

निकारागुआ (Nikargua)

सांसद-91, महिला सांसद-47

निकारागुआ में सन 2000 में राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को लेकर जेंडर कोटा निर्धारित किया गया। 1999 में महिलाओं की भागीदारी महज 9.7 प्रतिशत था वही 2022 में बढ़कर 51.7% हो गया।

मेक्सिको (Maxico)

सांसद-500, महिला सांसद-250

राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को लेकर मेक्सिको ने आने से 90 के दशक में 30% जेंडर कोटा का निर्धारण किया वहीं सन 2000 में इसको बढ़कर 40% कर दिया गया। इसके लिए कड़े नियम कानून बनाए गए और आज मेक्सिको की संसद में 50% सांसद महिलाएं हैं।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

कुल-40, महिला-20

संयुक्त अरब अमीरात के फेडरल नेशनल काउंसिल के 40 सदस्यों में 20 महिलाएं हैं।

Note:- दुनिया में कानूनी तौर पर महिलाओं को संसद में आरक्षण देने वाला पहला देश अर्जेंटीना है। अर्जेंटीना के संसद द्वारा साल 1991 में महिलाओं को संसद में 30% आरक्षण देने के लिए कानून पारित किया गया। 1991 में संसद में महिलाओं की भागीदारी केवल 5.4% थी वही आज यह बढ़कर 44.75 परसेंट हो गई है।

Leave a Comment