Bihar Daroga (SI) Syllabus in hindi | बिहार दरोगा सिलेबस 2023

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

Bihar daroga syllabus: किसी भी एग्जाम को पास करने के लिए उसके सिलेबस एवं पैटर्न को समझना बेहद जरूरी होता है। Syllabus एवं pattern कुछ समझने के बाद ही परीक्षा के लिए एक सही रणनीति बनाए जा सकता है तथा प्रश्नों को हल करने की दिशा में बेहतर कोशिश की जा सकती है। जल्दी ही बिहार दरोगा की वैकेंसी bihar daroga vacancy 2023आने वाली है ऐसे में सिलेबस को समझना बेहद जरूरी हो जाता है। आइए Bihar daroga syllabus 2023 के बारे में समझते हैं जिस से तैयारी एक सही दिशा में ले जाया जा सके।

Bihar daroga syllabus 2023

बिहार दरोगा एक्जाम दो चरणों में संपन्न होता है। पहले चरण को प्रारंभिक परीक्षा (preliminary exam or prelims) तथा दूसरे चरण को मुख्य परीक्षा (mains exam) कहा जाता है।

प्रारंभिक परीक्षा (prelims) syllabus

  • प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होते हैं और प्रत्येक प्रश्न दो अंको के होते है।
  • 50 प्रश्न करंट अफेयर्स (current affairs) यानी समसामयिकी से एवं 50 प्रश्न सामान्य ज्ञान से पूछे जाते हैं।
  • यह पेपर 2 घंटे का होता है।
  • मुख्य विशेषताएं
  • प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न दो अंक के होते हैं इस प्रकार यह 200 अंकों का पेपर होता है।
  • पेपर के लिए 2 घंटे का समय होता है।
  • यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ होता है।
  • प्रारंभिक परीक्षा में 30 परसेंट से अधिक नंबर आने पर पास मान लिया जाता है।
  • इस में नेगेटिव मार्किंग भी होता है एक प्रश्न गलत होने पर2 अंकों की कटौती की जाती है।

Mains exam (मुख्य परीक्षा) syllabus

मुख्य परीक्षा में दो पेपर होता है। पेपर 1 क्वालीफाइंग नेचर का होता है एवं पेपर 2 के आधार पर मेरिट तैयार किया जाता है।

पेपर 1 (paper 1 mains)

  • पेपर 1 सामान्य हिंदी का होता हैं जिसमें 100 प्रश्न होते हैं प्रत्येक प्रश्न दो अंको का होता है और इस तरह यह पेपर 200 अंकों का होता है।
  • इस पेपर को सॉल्व करने के लिए 2 घंटे का समय होता है।
  • सारे क्वेश्चन वस्तुनिष्ठ प्रश्न होते हैं।
  • यहां पेपर क्वालीफाइंग नेचर का होता है।
  • इसमें केवल न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना होता है।
  • सामान्य हिंदी के विषय वस्तु।
  • संधि, क्रिया, विशेषण, समास, अव्यय, लिंग, कारक, वचन, संज्ञा, सर्वनाम, ध्वनि, विलोम शब्द, अनेकार्थी शब्द, मुहावरे, वाक्य सुधार, उपसर्ग, प्रत्यय इत्यादि।

Paper 2 (mains)

  • पेपर 2 में भी 100 प्रश्न होते हैं। प्रत्येक प्रश्न दो अंको का होता हैं। प्रत्येक प्रश्न दो अंको का होता है।
  • पेपर को सॉल्व करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है।
  • इसी पेपर के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होता है।
  • इस पेपर में नेगेटिव मार्किंग होता है।
  • पेपर 2 में सामान्य अध्ययन एवं करंट अफेयर्स, सामान्य हिंदी, भारतीय भूगोल, गणित, मानसिक योग्यता, सामान्य विज्ञान, भारतीय अर्थव्यवस्था, नागरिक शास्त्र एवं भारतीय इतिहास से प्रश्न होते हैं।

सामान्य अध्ययन एवं करंट अफेयर्स

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं, खेल, पुरस्कार, पड़ोसी देश, पुस्तक, लेखक, धार्मिक स्थल, एवं विविध।

गणित

समय एवं कार्य, प्रतिशत, लाभ हानि, ब्याज, लघुत्तम समापवर्तक, महत्तम समापवर्तक, ग्राफ, पाई चार्ट, सरलीकरण इत्यादि।

सामान्य विज्ञान

जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान इत्यादि।

भारतीय भूगोल, भारतीय इतिहास भारतीय अर्थव्यवस्था एवं नागरिक शास्त्र

भारतीय कृषि, भूगोल, पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन, प्राकृतिक संसाधन का वितरण, स्वतंत्रता आंदोलन, इतिहास की महत्वपूर्ण लड़ाइयां, संस्कृति एवं विरासत, भारतीय संविधान, पंचायत, आर्थिक विकास, शासन, पंचवर्षीय योजना, सामुदायिक विकास इत्यादि।

सामान्य हिंदी

मुहावरे, लोकोक्तियां, रिक्त स्थान, समास, संधि, अलंकरण, हिंदी व्याकरण, वाक्य सुधार, समास संधि, इत्यादि।

मानसिक योग्यता

Arithmetical number, series, non-verbal series, relationship concept, analogy, observation, visual memory, space visualisation, similarities and differences, classification, decision making,analysis, verbal and figure judgement etc.

Bihar daroga selection

प्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा क्लियर करने के बाद शारीरिक दक्षता टेस्ट होता है डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है और इस प्रकार सिलेक्शन प्रोसेस पूरा हो जाता है।

शारीरिक दक्षता योग्यता

दौड़

Male – 1.6 km in 6.30minute

Female- 1km in 6.30 minutes

ऊंची कूद

Male – 4 feet

Female – 3 feet

लंबी कूद

Male- 12 feet

Female -9 feet

उम्मीद है इस लेख के माध्यम से आप सभी अभ्यर्थियों को बिहार दरोगा की संपूर्ण सिलेबस के बारे में स्पष्ट जानकारी प्राप्त हुई है। बिहार दरोगा के बारे में और विस्तृत जानकारी के लिए इसके ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

प्रश्नबिहार दरोगा परीक्षा कितने चरणों में संपन्न होते हैं?

उत्तर- बिहार दरोगा परीक्षा दो चरणों में संपन्न होते हैं पहले प्रारंभिक परीक्षा तथा दूसरा मुख्य परीक्षा।

प्रश्नप्रारंभिक परीक्षा में कितने पेपर होते हैं।

उत्तर- प्रारंभिक परीक्षा में एक पेपर होता है जिसमे दो-दो नंबर के 100 प्रश्न होते हैं। 50 प्रश्न करंट अफेयर्स यानी समसामयिकी से एवं 50 प्रश्न सामान्य ज्ञान से होता है।

प्रश्नमुख्य परीक्षा में कितने पेपर होते हैं?

उत्तर-मुख्य परीक्षा में दो पेपर होते हैं प्रत्येक पेपर में 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। पहला पेपर क्वालीफाइंग नेचर का होता है एवं दूसरे पेपर के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार किए जाते हैं।

प्रश्नबिहार दरोगा परीक्षा के प्रश्नों का नेचर क्या होता है?

उत्तर-बिहार दरोगा परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाते हैं? यह परीक्षा ओएमआर (OMR) शीट पर ली जाती है।

Leave a Comment