दुनिया में अब तक के 10 सबसे बड़े भूकंप जिसमें लाखों लोगों ने अपनी जान गवाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

रूस 1952

रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास आए भूकंप में 2000 लोग मारे गए। इसकी तीव्रता 9.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र पानी के नीचे होने से यह सुनामी की लहरों के साथ पेरू, चिली तक पहुंची।

चिली 1960

22 मई 1960 में चिल्ली के बाल्डिविया में आए भूकंप ने कई देशों को डाला दिया था इसकी तीव्रता 9.5 थीं। इस भूकंप में 12000 से ज्यादा लोगों की जान गई थी।

अलास्का 1964

27 मार्च 1964 को अमेरिका के अलास्का में 9.5 की तीव्रता से भूकंप आया, झटका इतना भयावह था कि लाखों घर ताश की पत्तों की तरह बिखर गए। इसमें 200 से ज्यादा लोगों की जान गई थी।

भुज, भारत 2001

26 जनवरी 2001 को आए को आए भूकंप ने भुज और कच्छ क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई थी। इस भूकंप की तीव्रता 7.7 थी। कच्छ और भुज में आए भूकंप में 30,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे। यह भारतीय इतिहास में सबसे बड़ी त्रासदी में से एक है।

इंडोनेशिया 2004

2004 में इंडोनेशिया के सुमात्रा में 9.2 तीव्रता वाले भूकंप से 100 फीट की सुनामी आई। सुनामी ने थाईलैंड श्रीलंका भारत और इंडोनेशिया में हजारों लोगों की जान ली।

पाकिस्तान 2005

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आए भूकंप का असर बालाकोट खैबर पख्तूनख्वा और भारतीय क्षेत्र तक देखने को मिला था इसमें लगभग 86000 लोगों की जान गई थी।

हैती 2010

12 जनवरी 2010 को हैती भूकंप आया जिसकी तीव्रता 7 मापी गई थी। भूकंप के बाद भी 50 से ज्यादा झटके महसूस किए थे। इसमें करीब करीब 3 लाख  लोग मारे गए थे।

जापान 2011

11 मार्च को जापान में आए भूकंप की की तीव्रता 9 मापी गई थी। इस भूकंप से भयंकर सुनामी निकली जिसमें 18000 लोगों की जान चली गई। यह जापान के 140 वर्षों के इतिहास में सबसे बड़ा भूकंप था।

इंडोनेशिया 2012

11 अप्रैल 2012 को सुमात्रा में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी जिसकी तीव्रता 8.6 मापी गई थी। इसमें 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।

नेपाल 2015

25 अप्रैल 2015 में नेपाल में 8.1 तीव्रता का भूकंप आया था इसमें 10,000 से अधिक लोग मारे गए थे। भारत, चीन पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी इसका असर देखा गया था।

Leave a Comment