Unity Mall क्या है? जिसके लिए Union Budget 2023-24 में की गई बड़ी घोषणा?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

Unity Mall: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023-24 को पेश करते हुए unity mall का concept दिया। राज्यों को उनकी राजधानियों, उनके प्रमुख पर्यटन क्षेत्र एवं वित्तीय राजधानियों में यूनिटी मॉल (unity mall) स्थापना करने के लिए राज्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

क्या है यूनिटी मॉल (What is Unity Mall)?

वित्त मंत्री ने unity mall के रूपरेखा एवं इसके संरचना को अभी तक पूर्णत: उल्लेखित नहीं किया है हालांकि, उन्होंने unity mall का जिक्र करते हुए बताया कि unity mall के द्वारा ODOP (one district one product) उत्पाद GI tag उत्पाद एवं अन्य हस्तशिल्प उत्पाद (handcraft products) के बढ़ावे को प्रोत्साहित किया जाएगा एवं इस तरह के उत्पादों को विभिन्न राज्यों में जगह दिया जाएगा।

वर्तमान समय में statue of unity से 3.5 किलोमीटर दूर केवरिया के एकता नगर में 35000 वर्ग फीट में फैला एकता मॉल (Ekta Mall) है जिसमें विभिन्न  राज्यों के हस्तशिल्प वस्तुओं एवं पारंपरिक परिधानों का विशाल भंडार है।

एक जिला एक उत्पाद का मतलब क्या है? What is ODOP (one district one product)?

ODOP सरकार की एक पहल है जिसका उद्देश्य किसी जिले के क्षेत्रीय उत्पाद को देश के अन्य लोगों तक पहुंच को आसान बनाना है। इस स्कीम के तहत किसी राज्य के अपने जिले के प्रमुख उत्पादों की पहचान करता है तथा उसके उत्पादन, स्टोरेज एवं बाजारीकरण में सहयोग प्रदान करता है।

ये वस्तुएं कृषि उत्पाद, अनाजों से बने हुए उत्पाद या फिर खाद्य पदार्थ हो सकते हैं जैसे कि आम,आलू, मांस या मत्स्य उत्पाद।

इसके अलावा यह स्कीम पारंपरिक एवं नए उत्पादों जैसे कि मध एवं हर्बल उत्पादों को बढ़ावा देता है।

यह भी पढ़े: क्या है भारत का MIIRA Initiative – आखिर मोटे आनाज पर क्यों दिया जा रहा है इतना जोर?

क्या है जीआई टैग उत्पाद (What are GI tag products)?

जीआई टैग उत्पाद किसी क्षेत्र का वह उत्पाद है जिससे उस क्षेत्र को पहचान मिलती है। यह टैग कृषि क्षेत्र उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट, खाद उत्पाद, परिधान आदि को दिया जाता है।

बिहार का जर्दालू आम, मखाना, उत्तर प्रदेश का कनौजिया सेंट, राजस्थान का बीकानेरी भुजिया, पश्चिम बंगाल का रसगुल्ला, कर्नाटक का मैसूर सिल्क, बनारस की साड़ी, महाराष्ट्र सोलापुर की चादर आदि कुछ उदाहरण है।

यह भी पढ़े: Millet क्या है? जिसकी चर्चा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में चर्चा किया

Leave a Comment