पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक को कैसे लिंक करें? – अगर लिंक नहीं करेंगे तो क्या होगा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

Pan ko aadhar se link kaise kare: आज से कुछ समय पहले आधार कार्ड को वोटर कार्ड से लिंक करने का अभियान चलाया गया था ताकि फर्जी वोटो से बचा जा सके और असली वोटर्स का पहचान कर चुनाव में पारदर्शिता लाया जा सके।

आज के समय आधार से पैन लिंक करने का अभियान चलाया जा रहा है ताकि आधार के डाटा और पैन के डाटा के बीच तालमेल बैठाकर वित्तीय लेनदेन को पारदर्शी बनाया जा सके। आधार से पैन लिंक कराने को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। आखिर इसकी आवश्यकता क्यों पड़ी, अगर कोई पैन से आधार लिंक नहीं कराया तो क्या होगा, लिंक कराने की अंतिम तिथि क्या है और पैन से आधार लिंक कराने की प्रक्रिया क्या है?

आज के ब्लॉग में हम ये जानेंगे की Pan ko aadhar se link kaise kare, पैन से आधार लिंक करना आवश्यक क्यों है, अगर कोई नहीं कराता है तो क्या होगा, लिंक कराने की आवश्यकता किसको है और किसको नहीं है, जिन्होंने लिंक करा लिया है उनके लिए क्या नहीं सूचना है तो आइए शुरू करते हैं।

पैन आधार लिंक कराना क्यों है अनिवार्य

PAN का full form, Permanent Account Number होता है एवं आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है। यह एक 10 अंकों का नंबर होता है जिसके आगे के पांच अक्षर English alphabet के फिर चार अक्षर संख्या होता है और फिर एक अक्षर English alphabet का होता है। जैसे GKDUN8596H। पैन से आधार लिंक करने के पीछे काफी सारे तर्क दिए गए हैं। Central Board of Direct Taxes (CBDT) द्वारा जून 2022 मे प्रत्येक लोगों को 31 मार्च 2023 से पहले पैन से आधार लिंक करने की घोषणा की गई थी।

  • एक व्यक्ति को कई सारे पैन नंबर आवंटित हो गया था जिससे वित्तीय लेनदेन में परेशानी उठानी पड़ती है।
  • एक ही पैन नंबर एक से अधिक व्यक्तियों को आवंटित हो जाना वित्तीय लेनदेन की पारदर्शिता का काम करता था और गड़बड़ी हो जाती थी।
  • आधार से पैन लिंक हो जाने पर यह डेटाबेस के डुप्लीकेशन को रोकेगा और वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता बढ़ेगी।
  • पैन से आधार लिंक हो जाने पर एक व्यक्ति के पास केवल एक ही पैन कार्ड नंबर होगा जिससे वित्तीय पारदर्शिता बढ़ेगी।

लिंक कराना किसके लिए आवश्यक?

  • केंद्रीय बोर्ड आफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) द्वारा 2022 में एक प्रपत्र जारी करके बताया गया था की पैन से आधार लिंक कराना प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है।
  • वैसे लोग जिनका पैन कार्ड 1 जुलाई 2017 से पहले बना है उनको लिंक कराना आवश्यक है।
  • वैसे व्यक्ति जिनका पैन कार्ड 1 जुलाई 2017 के बाद बना है उनका ऑटोमेटिक लिंक होगा लेकिन वे एक बार चेक कर सकते हैं।
  • 31 मार्च 2023 के पहले लिंग कराना अनिवार्य है उसके बाद आयकर नियमों के तहत लिंक करवाने के कुछ चार्ज भी लगेंगे।हालांकि आधार पैन लिंक की तारीख 30 जून 2023 तक बढ़ा दी गई है।

लिंक कराना किन्हें आवश्यक नहीं

  • वैसे व्यक्ति जिनका आयु 80 वर्ष या उससे अधिक है उनके लिए जरुरी नहीं।
  • आयकर अधिनियम के अनुसार जो भारत निवासी नहीं है उनको आवश्यकता नहीं।
  • जो भारत का नागरिक ना हो।

पैन आधार लिंक ना करने पर क्या होगा?

  • पैन से आधार लिंक नहीं कराने पर CBDT द्वारा पैन कार्ड को निष्क्रिय कर दिया जाएगा।
  • ऐसे मामले में आप अपने पैन को प्रस्तुत करने, सूचित करने या पहचान के तौर पर उपयोग नहीं कर सकते।
  • पैन कार्ड ना होने पर वित्तीय अनियमितताएं देखने को मिलेगी और आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
  • आप बिना आधार पैन कार्ड लिंक वाले पैन कार्ड का उपयोग आयकर रिटर्न (income tax return) के लिए नहीं कर सकते है।
  • अगर किसी निवेश या भुगतान में रिटर्न लंबित है तो बिना पैन कार्ड के प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी।
  • पैन कार्ड के अभाव में रिफंड जारी नहीं हो सकेगा।
  • वित्तीय लेनदेन जैसे बैंक के वित्तीय लेनदेन में काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है और आपको लिंक कराना ही पड़ेगा।

सेबी द्वारा पैन आधार लिंक की अनिवार्यता

  • पैन शेयर बाजार के प्रमुख पहचान संख्या है इसलिए पैन कार्ड जरूरी है।
  • सभी प्रतिभूति बाजार में सभी लेनदेन के लिए KYC की आवश्यकता पड़ती है ऐसे में लिंक कराना अनिवार्य है।
  • सभी मार्केट इन्फ्राट्रक्चर इंस्टिट्यूट (MII) के लिए केवाईसी जरूरी इसलिए लिंग कराना अनिवार्य है।
  • निवेशकों को शेयर बाजार में लेनदेन के लिए PAN जरूरी है।
  • पैन आधार लिंक ना होने पर प्रतिभूति एवं अन्य लेनदेन पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

पैन आधार को कैसे लिंक करें (Pan ko aadhar se link kaise kare)

  • सबसे पहले आयकर विभाग की ऑफिशल वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं।
  • आपके सामने होम पेज खुल जाएगा उसमें link aadhar पर क्लिक करें।
  • फिर पैन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर भर कर validate पर क्लिक करें।
  • कंफर्म करने के लिए फिर से पैन नंबर करें।
  • उसके बाद Get OTP पर क्लिक करें।
  • ओटीपी प्राप्त होने के बाद OTP डालने पर लिंक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं कैसे जाने

आप इस http://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ लिंक को क्लिक करके इनकम टैक्स के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये उसके बाद आधार पैन लिंक स्टेटस पर क्लिक करे उसके बाद अपना आधार और पैन कार्ड का नंबर डालें उसके बाद चेक स्टेटस पर क्लिक करे।

Check status पर क्लिक करते ही आपको एक पॉपअप मैसेज आएगा आपके सामने उसमे लिखा होगा अगर पहले से लिंक होगा तो already linked दिखायेगा अगर लिंक नहीं होगा तो not linked दिखायेगा।

Check status पर क्लिक करते ही आपको एक पॉपअप मैसेज आएगा आपके सामने उसमे लिखा होगा अगर पहले से लिंक होगा तो already linked दिखायेगा अगर लिंक नहीं होगा तो not linked दिखायेगा।

आधार पैन लिंक चार्ज

आधार पैन लिंक करने के लिए Income Tax department के नियमानुसार 30 जून 2023 तक 1,000 रुपये चार्ज देने होंगे। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने tweet करके बताया है की 31 मार्च 2022 से पहले आधार पैन लिंक सर्विस बिलकुल फ्री था उसके बाद 1 अप्रैल 2022 और 30 जून 2022 के बीच 500 रुपये चार्ज लगाया गया फिर सरकर ने नियमो में बदलाव किया और उसके बाद चार्ज को बढाकर 1,000 रुपये कर दिया।

तो इस पोस्ट में आपने Pan ko aadhar se link kaise kare , पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं कैसे जाने, पैन आधार लिंक कराना क्यों है अनिवार्य इत्यादि के बारे में जाना। इससे जुड़ी आपके पास कोई सवाल है तो आप जरूर कमेंट बॉक्स में साझा करें। हम आपके सवालों का जबाब जरूर देने की कोशिश करेंगे।

क्या अब यूपीआई से ट्रांजैक्शन करने पर लगेगा चार्ज? जानिए क्या है पूरा मामला।

Leave a Comment