PM Vishwakarma Yojana 2023। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, पारंपरिक कारीगरों को मिलेंगे 3 लाख रुपए तक बेहद कम ब्याज पर लोन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

Pm vishwakarma yojana 2023: – कला एवं शिल्पियों के क्षेत्र में भारत की एक समृद्ध विरासत रही है। भारत अपने कलाकृतियां एवं शिल्पियों के लिए पूरे विश्व भर में प्राचीन काल से ही जाना जाता रहा है। भारत में बने उत्कृष्ट उत्पादन जैसे खिलौने, मूर्तियां, बर्तन, कपड़े, औजार एवं एक समय पूरी दुनिया में निर्यात किए जाते थे। भारत में जब अंग्रेजों का शासन प्रारंभ हुआ तब उनकी आर्थिक नीतियों इन उत्पादों पर बेतहाशा टैक्स लगाकर हतोत्साहित किया और आने वाले 200 वर्षों में इनसे जुड़े सारे उद्योग पूरी तरह नष्ट हो गए।

उसे समय के एक ब्रिटिश विद्वान लिखते हैं कि भारतीय कपड़े हमारे बाथरूम में भी घुस गए हैं। पर्दे, कालीन, बिस्तर, चादरें, तोलिया जैसे तमाम उत्पादों से हम घिरे हुए हैं। फिर क्या था अंग्रेजों और तमाम यूरोपीय देशों ने अपने हितों को साधने हेतु भारतीय उत्पादों को अपने देश में बैन कर दिया इसे इस बात से समझा जा सकता है की एक ब्रिटिश महिला को हिंदुस्तानी तोलिया रखने पर 200 pound का जुर्माना देना पड़ा था।

Pm vishwakarma yojana launching date 17 sept 2023:

भारत सरकार ने इन शिल्पियों के सांस्कृतिक एवं पारंपरिक महत्व को देखते हुए प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना या प्रधानमंत्री कौशल सम्मान विश्वकर्म योजना की शुरुआत की है। यह एक पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित योजना है। आईए जानते हैं क्या है इस योजना का उद्देश्य, महत्व एवं कैसे यह योजना पारंपरिक कार्यों में लगे हुए लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है।

पीएम विश्वकर्म योजना (PM vishwakarma yojana)

भारतीय सांस्कृतिक एवं पारंपरिक कार्यों में लगे हुए कारीगरों की समृद्धि एवं भारतीय संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान देने हेतु 17 सितंबर को भारत सरकार द्वारा विश्वकर्मा योजना लॉन्च किया गया है। इस योजना के तहत साल 2023-24 से 2027-28 तक 13000 से 15 000 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। यह पूरी तरह से पारंपरिक शिल्प एवं कौशल में लगे हुए श्रमिकों के लिए समर्पित है।

PM Vishwakarma Yojana Highlights

योजना का नाम PM Vishwakarma Yojana
शुरू की गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
लाभार्थी देश के 18 प्रकार के श्रमिक
योजना की शुरुआत 2023
लाभ श्रमिकों को 3 लाख रुपए तक ऋण
अधिकारिक वेबसाइट पीएम विश्वकर्मा पोर्टल
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन

 

PM Vishwakarma Yojana की विशेषताएं

पीएम विश्वकर्म योजना के तहत श्रमिकों को चार से पांच दिन ट्रेनिंग दिए जाएंगे एवं प्रतिदिन ₹500 भी भुगतान किए जाएंगे इसके अलावा ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद ₹15000 अतिरिक्त टूल किट खरीदने के लिए दिए जाएंगे इसके साथ ही एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

पारंपरिक कार्यो में लगे श्रमिकों की आर्थिक सहायता के लिए बेहद कम ब्याज दर पर दो चरणों में 3 लाख रुपए तक ऋण दिए जाएंगे। पहले चरण में 1लाख एवं द्वितीय चरण में 2 लाख 5% की ब्याज से दिया जाएगा।पारंपरिक रूप से कारीगर जो भी समान बनाएंगे उनके ब्रांडिंग पैकेजिंग से लेकर मार्केटिंग में सरकार हर तरह की संभव प्रयास करेगी।

PM Vishwakarma Yojana से कौन से लोग होंगे लाभान्वित

भारत सरकार ने घरेलू पारंपरिक कार्यो में लगे हुए 18 प्रकार के श्रमिकों की पहचान की है जिन्हें इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

  • बढ़ई
  • नाव
  • कवच बनाने वाले
  • लोहार
  • हथोड़ा या टूलकिट बनाने वाले
  • ताला बनाने वाले
  • सुनार
  • कुम्हार
  • मूर्तिकार
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • मोची
  • राजमिस्त्री या घर बनाने वाले टोकरी चटाई बुनकर
  • नाई
  • माली
  • धोबी
  • दर्जी
  • मछली पकड़ने का जाल बनाने वाले इत्यादि।

पीएम विश्वकर्मा पोर्टल (pm viswakarma portal)

इस योजना के क्रियान्वयन के लिए पीएम विश्वकर्मा पोर्टल लॉन्च किया जा रहा है। जिसके माध्यम से इन पारंपरिक कारीगरों का पंजीकरण कर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा।

पीएम विश्वकर्म योजना का उद्देश्य

  • पारंपरिक कार्यों में लगे हुए कारीगर या छोटे व्यवसाय से जुड़े लोगों की आर्थिक मदद करना।
  • पारंपरिक कारीगरी एवं शिल्पकारो को प्रशिक्षण देकर भारत के समृद्ध परंपरा के विकास में योगदान देना।
  • श्रमिकों के कौशल विकास एवं उनके आय वृद्धि में सहायता करना सरकार का मुख्य उद्देश्य है।
  • एक आंकड़े के मुताबिक सरकार का लक्ष्य इस योजना के तहत अगले 5 वर्षों में 30 लाख से अधिक परिवारों को आर्थिक सहायता देना एवं उनके आर्थिक सामाजिक विकास में योगदान देना है।
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति की एक पहचान है उसे और समृद्ध बनाना
  • भारतीय पारंपरिक शिल्पीयो का वैश्विक स्तर पर निर्यात करना तथा कारीगरों का कौशल विकास करना

यह भी पढ़े: Nrega job card list 2023, नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में चेक करें अपना नाम

Leave a Comment