Million, Billion और trillion का मतलब क्या होता है, मिलियन, बिलियन और ट्रिलियन का मान।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

आज हम जानेंगे की मिलियन बिलियन और ट्रिलियन का क्या मतलब होता है। अक्सर आपने सुना ही होगा की उस व्यक्ति के यूट्यूब पर 8 मिलीयन सब्सक्राइबर हो गए हैं, भारत श्रीलंका में 2 बिलियन डॉलर निवेश करने वाला है, अमेरिका की अर्थव्यवस्था का आकार 25 ट्रिलियन डॉलर के ऊपर पहुंच गया है। तो हम जानेंगे की असल में मिलियन, बिलियन और ट्रिलियन क्या होता है और इसका मान क्या होता है।

मिलियन (million)

एक मिलियन का मान 10 लाख के बराबर होता है। अगर मैं कहूं मेरे पास 2 मिलियन रुपए हैं तो इसका मतलब यह है की मेरे पास  20 लाख रुपए है या अगर कोई व्यक्ति का कहें कि यूट्यूब पर उसके 8 मिलीयन सब्सक्राइबर्स तो इसका मतलब यह हुआ कि उसके 80 लाख सब्सक्राइबर हैं। 1 मिलियन में छः जीरो होते हैं।

1M = 10 लाख = 1000000

2M = 20 लाख

3M = 30लाख

4M = 40लाख

5M = 50लाख

6M = 60लाख

7M = 70लाख

8M = 80लाख

9M = 90लाख

10M = 100 लाख or 1 करोड़

यह भी पढ़े: 1 क्विंटल में कितने किलोग्राम होता है – जानिए आसान भाषा में

बिलियन (billion)

1 बिलियन 100 करोड़ के बराबर होता है। एक बिलियन में 9 जीरो होते हैं। वैसे कंपनी जिसकी वैल्यू 1 बिलीयन डॉलर यानी 100 करोड़ डॉलर हो जाता है उसे भारत में यूनिकॉर्न कंपनी कहा जाता है। अगर कोई आपसे कहे की मेरे पास एक बिलियन रुपए हैं तो इसका मतलब यह हुआ कि उसके पास 100 करोड़ रुपए हैं। अगर आप समाचार पत्र पढ़ रहे हो और आप को दिख जाए की भारत ने श्रीलंका में 7 बिलियन रुपए निवेश किया है इसका मतलब यह हुआ की भारत में श्रीलंका में 700 करोड़ रुपए निवेश किए हैं।

1 बिलियन = 1000000000 = 100करोड़

7 बिलियन = 700करोड़

ट्रिलियन (trillion)

1 ट्रिलियन का मान 10 खरब होता है। इसमें 12 जीरो होते हैं। यदि कहा जाए की भारत की अर्थव्यवस्था का आकार 3.5 ट्रिलियन डॉलर है इसका मतलब यह हुआ कि भारत की अर्थव्यवस्था का आकार 35 खरब डॉलर है। इसी तरह यदि कहा जाए कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था का आकार 25 ट्रिलियन डॉलर है तो इसका मतलब यह हुआ की अमेरिका की अर्थव्यवस्था का आकार 250 खरब डॉलर है। एक ट्रिलियन रुपए में 1000 बिलियन रुपए होता है।

1 ट्रिलियन = 1000000000000 = 1000 बिलियन

प्रश्न- एक मिलियन बराबर कितना होता है।

उत्तर- 1 मिलियन बराबर 10 लाख होता है।

प्रश्न- एक बिलियन बराबर कितना होता है।

उत्तर – एक बिलियन में 100 करोड़ होता है।

प्रश्न- एक विलियन कितने मिलियन के बराबर होता है।

उत्तर – 1 बिलियन 1000 मिलियन के बराबर होता है।

प्रश्न- एक करोड़ कितने मिलियन के बराबर होता है।

उत्तर – एक करोड़ 10 मिलियन के बराबर होता है।

प्रश्न-1 ट्रिलियन कितने के बराबर होता है।

उत्तर -1 ट्रिलियन 10 खरब के बराबर होता है।

प्रश्न-1 ट्रिलियन में कितने बिलियन होते हैं।

उत्तर – 1 ट्रिलियन में 1000 बिलियन होते हैं।

यह भी पढ़े: 1 एकड़ में कितना बीघा होता है? – 1 एकड़ में कितने बीघा जमीन आती है

Leave a Comment