ISRO – Chandrayaan-3 को लंच करने वाली संस्था इसरो की पूरी कहानी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

ISRO: इसरो एक महत्वपूर्ण संस्था है जो भारत में अंतरिक्ष के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है और इसने अभी तक स्थापना के बाद से लगभग 89 प्रकार के प्रक्षेपण किए हैं। तो आइये आज के इस पोस्ट में हम इसरो का इतिहास, isro full form, isro headquarters, इसरो की उपलब्धियां इत्यादि के बारे में चर्चा करेंगे।

भारत में अंतरिक्ष एजेंसी की शुरुआत

भारत में धीरे-धीरे अंतरिक्ष अन्वेषण और अनुसंधान पर केंद्रित संस्थाओं की स्थापना और विस्तार किया गया। भारतीय वैज्ञानिक एबी चिटनिस अपने किताब From fishing Hamlet to Red Planet में पूरे विस्तार से बताया है कि भारत में अंतरिक्ष एजेंसी की शुरुआत कब से हुई किन-किन लोगों ने साथ दिया।ISRO ahmedabad

उन्होंने बताया है कि भारत का पहला अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान अहमदाबाद में स्थापित किया गया था इसका नाम भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला था और इस प्रयोगशाला में मुख्य रूप से विक्रम साराभाई और उनके साथ कुछ वैज्ञानिक काम कर रहे थे।

vikram sarabhai

 

उन्होंने बताया है कि जब विक्रम साराभाई अमदाबाद के अनुसंधान संस्थान में काम कर रहे थे तो उस समय विश्व भर में शीत युद्ध की प्रतिद्वंद्विता चल रही थी इसके बावजूद उन्होंने रूस और अमेरिका से मदद मांगी और उस समय अमेरिकन ने मदद की थी और जरूरी संसाधन जुटाने में सफल रहे हैं।

21 नवंबर 1963 को एक छोटा रॉकेट अमेरिकी साउंडिंग रॉकेट नए की अपाचे थुंबा से लांच किया गया। थुंबा केरल के तिरुवंतपुरम में है यह मछुआरों का एक स्थान था जहां पर कोई इमारत नहीं थी।

INCOSPAR और ISRO की स्थापना (Establishment of ISRO)

वर्ष 1962 में पंडित जवाहरलाल नेहरू और विक्रम साराभाई ने एक स्वायत्त निकाय के रूप में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (INCOSPAR) की स्थापना की। यह समिति परमाणु ऊर्जा विभाग एक हिस्सा था जिसके प्रमुख भारतीय वैज्ञानिक होमी जे भाभा थे।

15 August 1969 को INCOSPAR का नाम बदलकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान यानी ISRO किया गया और इसी दिन इसरो की स्थापना हुई और ISRO का full form भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान होता है।

उसके बाद वर्ष 1972 में भारत सरकार द्वारा एक समर्पित अंतरिक्ष विभाग का गठन किया गया और इसरो इस विभाग के अंतर्गत काम करता है। इस विभाग का मुख्य कार्य अंतरिक्ष संबंधित उद्यमों के अनुसंधान और निष्पादन को बढ़ावा देना है।

इसरो headquarters बेंगलुरु में है और इसके अलावा इसके कई क्षेत्रीय मुख्यालय भी हैं।

प्रक्षेपण यान विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र तिरुअनंतपुरम में बनाए जाते हैं।

उपग्रहों को यू आर राव सेटेलाइट सेंटर (URSC) बेंगलुरु में डिजाइन और विकसित किया जाता है।

उपग्रहों और प्रक्षेपण वाहनों का एकीकरण और प्रक्षेपण सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) से किया जाता है।

इसरो की उपलब्धियां (ISRO’s achievements)

इसरो की स्थापना के बाद से इसने कई प्रकार के व्हीकल तैयार किए हैं और यह अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य कर रहा है आइए कुछ के बारे में जानते हैं:

संचार उपग्रह:

INSAT – 1B की शुरुआत के साथ वर्ष 1983 से स्थापित किया गया और यह लगातार संचार उपग्रहों के क्षेत्र में कार्य कर रहा है और इस रोहित का देखरेख कर रहा है। भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह इनसेट प्रणाली सबसे विशाल घरेलू संचार उपग्रह में से एक है।

भू प्रेक्षण उपग्रह:

भूमि से संबंधित डाटा को इकट्ठा और विश्लेषण करने के लिए इस उपग्रह का इस्तेमाल किया जाता है। वर्ष 1988 में IRS 1A से इसकी शुरुआत की गई थी।

नौवहन उपग्रह:

जीपीएस को लेकर इसरो लगातार काम कर रहा है। इसके अंतर्गत इसरो GPS added geo augmentation navigation system की स्थापना पर कार्य कर रहा है।

अंतरिक्ष विज्ञान और अन्वेषण उपग्रह:

भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में खगोल विज्ञान, खगोल भौतिकी, रहिए एवं भू विज्ञान, वायुमंडलीय विज्ञान और सैद्धांतिक भौतिकी जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान शामिल है।

उदाहरण के तौर पर हम देखे तो एस्ट्रोसैट, मार्स आर्बिटर मिशन chandrayaan-1, chandrayaan-2 और chandrayaan-3 यह सभी इसके उदाहरण है।

मानव युक्त मिशन:

इसरो लगातार मानव युक्त मिशन पर कार्य कर रहा है। इस मिशन में गगनयान, दो मानवरहित उड़ाने और एक मानव अंतरिक्ष उड़ान शामिल है।

इसके अलावा इसरो दूसरे देशों के सेटेलाइट भी लॉन्च कर रहा है ताकि इससे कुछ राजस्व की प्राप्ति हो सके। ये रही इसरो की कुछ खास उपलब्धियां।

FAQ

ISRO का full form क्या होता है?

ISRO का full फॉर्म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन होता है।

वर्तमान में isro chairman कौन है?

वर्तमान में isro chairman Sreedhara Panicker Somanath है।

वर्तमान में isro ka mukhyalay kahan hai है?

isro ka mukhyalay, Bangalore के Antariksh Bhavan में स्थित है।

ISRO की स्थापना कब हुई थी?

ISRO की स्थापना (isro established) 15 अगस्त 1969 को हुई थी और उसी समय INCOSPAR से नाम बदलकर इसरो किया गया।

यह भी पढ़े: Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 हुआ सफल – भारत ने रचा इतिहास

Leave a Comment