Goblin Mode क्या है, Goblin mode meaning in hindi

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी द्वारा “गाब्लिन मोड” को word of the year 2022 चुना गया है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी द्वारा प्रत्येक साल एक शब्द को word of the year के रूप में चुना जाता है। चुने गए word की कुछ खास वजह होती है। ये शब्द पूरे साल चर्चा में बने रहते हैं एवं इनका इस्तेमाल व्यापक तौर पर किया जाता है। ये शब्द नए भी हो सकते हैं एवं पुराने भी या किन्हीं दो शब्दों द्वारा मिलकर भी बने होते हैं। Goblin mode दो शब्द द्वारा मिलकर बना हुआ है आइए जानते हैं इसका मतलब क्या होता है Goblin mode meaning in hindi और किन खास वजह से पूरे साल 2022 में चर्चा में रहा।

Goblin mode meaning in hindi

“Goblin mode” word दो अलग-अलग शब्द Goblin एवं mode से मिलकर बना हुआ है। Goblin का हिंदी में अर्थ भूत, पिचास, बेताल, शैतान आदि होता है एवं mode का अर्थ मिजाज होता है। लेकिन इन दोनों शब्दों को एक साथ रखा जाता है तो इसका अर्थ बदल जाता है। यह एक कठबोली यानी slang word होता है। इस शब्द का ज्यादातर उपयोग वैसे लोगों के लिए किया जाता है जो खुद में मस्त रहते हैं। इन्हें सांसारिक गतिविधियों से कोई फर्क नहीं पड़ता है और खुद में लीन रहते हैं। कुछ लोग इन्हें आलसी, खुदगर्ज, लालची एवं टालमटोल की संज्ञा भी देते हैं। Goblin mode वाले लोग खुद की भी परवाह नहीं करते हैं और एक तल्लीन जिंदगी जीते हैं।

Goblin mode का इस्तेमाल

कोरोनावायरस के दौरान लोग अपने अपने घरों में कैद थे और केवल इंटरनेट एवं टेलीविजन के माध्यम से ही बाहरी दुनिया से जुड़े हुए थे। इस दौरान वे खुद को खुशमिजाजी की तरह महसूस कर रहे थे एवं परिवार के साथ पूरी तरह लीन हो गए थे। इस तरह के खुद में मस्त और दुनियादारी से दूर रहने को Goblin mode नाम दिया गया। इस शब्द का सबसे ज्यादा प्रचलन तब हुआ जब कोरोनावायरस का प्रकोप धीरे-धीरे खत्म होने लगा एवं लोग अपने घरों से बाहर निकलने शुरू किए। ऐसे भी लोग थे जिन्हें लॉकडाउन के बाद की जिंदगी पसंद नहीं आ रही थी उन्हें Goblin mode बुलाया जाने लगा। इस तरह मजाक मजाक में यह शब्द टि्वटर पर वायरल हो गया और अखबारों एवं मैगजीन में भी आ गया। लोग धड़ल्ले से कामचोर, खुदगर्ज एवं आलसी लोगों के लिए इस शब्द का इस्तेमाल करने लगे।

जब बात आई ऑक्सफोर्डडिक्शनरी द्वारा वर्ल्ड ऑफ द ईयर चुनने की तो ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के एक्सपर्ट्स द्वारा 2022 में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाले शब्द Goblin mode, metavorse एवं #Istandhwith तीन शब्दों की पेशकश की गई। वर्ड ऑफ द ईयर चुने के लिए वोटिंग की गई जिसमें गाबलीन मोड को सर्वाधिक वोट लगभग 3लाख मिले जो कुल वोट का लगभग 92% था। इस तरह Goblin mode को 2022 का वर्ड ऑफ द ईयर चुना गया।

कैसे चुना जाता है वर्ड ऑफ द ईयर

ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी के एक्सपर्ट्स द्वारा नए शब्दों की एक सूची तैयार की जाती है। जो जो नए शब्द सबसे ज्यादा प्रचलन में आते हैं उनमें से कुछ शब्द चुने जाते हैं एवं उन पर वोटिंग कराई जाती है कि किसे वर्ल्ड ऑफ द ईयर चुना जाए और जिस word पर सबसे ज्यादा वोटिंग पड़ती है उसे ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी द्वारा वर्ड ऑफ द ईयर घोषित कर दिया जाता है।

Leave a Comment