Permacrisis क्या होता है, Permacrisis meaning in hindi, word of the year 2022 by कोलिन्स डिक्शनरी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

कई बार हम नए शब्द सुनते हैं और वह हमारे आम बोलचाल का हिस्सा बन जाता है। 2020-21 के दौरान हमने कोरोनावायरस, क्वॉरेंटाइन, आइसोलेशन (isolation), लॉकडाउन (lockdown) आदि नए शब्दों को जाना और ये शब्द हमारे आम बोलचाल की भाषा में शामिल हो गये। ब्रिटेन की कोलिन्स डिक्शनरी (Collins dictionary) द्वारा permacrisis को 2022 का वर्ड ऑफ द ईयर चुना गया है। आइए जानते हैं नए शब्द परमा क्राइसिस का मतलब क्या होता है और इसे किस तरह की चीजों के लिए कॉइन किया गया है।

Permacrisis meaning in hindi

Permacrisis word 2 शब्दों परमानेंट एवं क्राइसिस से मिलकर बना है। परमानेंट का मतलब स्थाई एवं क्राइसिस का मतलब संकट होता है। परमा क्राइसिस का शाब्दिक अर्थ “अस्थिरता और असुरक्षा की विस्तारित अवधि” होता है। Permacrisis संक्षेप में बताता है की साल 2022 कितने लोगों के लिए भयानक रहा। परमा क्राइसिस शब्द कभी ना खत्म होने वाले संकटों के चक्र को संदर्भित करता है जैसे महामारी, जलवायु परिवर्तन, राजनीतिक अस्थिरता आदि।

Permacrisis word का वर्ड ऑफ द ईयर चुने जाना

परमा क्राइसिस का वर्ड ऑफ द ईयर चुने जाने के पीछे के तर्क में Collins dictionary ने बताया कि यह दशक अभी केवल 2 साल ही पुराना है और इसमें अभूतपूर्व उथल-पुथल देखी गई।

2022 काफी उथल-पुथल वाला साल रहा। रूस यूक्रेन के बीच का संघर्ष, चरम मौसमी घटनाएं, ग्लोबल वार्मिंग, मुद्रास्फीति, राजनीतिक अस्थिरता जैसे संकट ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया।  रूस यूक्रेन युद्ध से पूरी दुनिया का अर्थव्यवस्था एवं सप्लाई चैन प्रभावित हुआ, ब्रिटेन में राजनीतिक और अस्थिरता देखी गई वहां 3 महीने में 3 प्रधानमंत्री बनाए गए इसके अलावा ग्लोबल वार्मिंग और ऊर्जा असुरक्षा ने पूरी दुनिया को शिथिल कर दिया। इन्हीं सब अस्थाई संकटों के कारण परमाक्राइसिस शब्द प्रचलन में आया और इंग्लैंड की Collins dictionary द्वारा वर्ड ऑफ द ईयर चुना गया।

Leave a Comment