लाड़ली बहना योजना: अब महिलाओं को सरकारी नौकरी देगी सरकार, यहां करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

Ladli behna yojana: मध्यप्रदेश के लाड़ली बहनों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा अब उन्हें सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ मिलेगा। हाल ही में मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा लाड़ली बहन योजना के तहत 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की गई है। इस योजना में पहले से चली आ रही लाभ की बात करें तो महिलाओं को 1250 रुपये मासिक दिए जा रहे है और जिन महिलाओं के पास अपना मकान नहीं है उन्हें आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है।

अब लाड़ली बहन योजना की ओर सरकार ने एक और नया कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनो के लिए प्रदेश के सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए फैसला लिया है। सरकार के अनुसार सरकारी नौकरी में सीधी भर्ती, विधानसभा में आरक्षण को बढ़ाकर सबको चौका दिया है इस फैसले से प्रदेश के प्रतियोगी परीक्षाओं में महिलाओं को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा।

पढ़ो पढ़ाओ के आज के इस पोस्ट में चर्चा करने वाले है लाड़ली बहनो के लिए प्रदेश के सरकारी नौकरी में बढ़े आरक्षण तथा इस योजना के लाभ के बारे में और लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में।

सरकार के इस पहल से कितना होगा लाभ

मध्यप्रदेश के इस फैसले से राज्य के महिलाओं को बड़ा फायदा होगा। केंद्र सरकार के निर्वाचन आयोग के आकड़े के अनुसार मध्यप्रदेश में महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है। इसी वजह से सरकार ने यह फैसला लिया है और राज्य के महिलाओं के लिए एक से बढ़कर एक योजनाओं की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश सिविल सर्विसेज (MPPCS) में स्पेशल क्लॉज़ फॉर वूमेन 1971 में भी संशोधन किया है और महिलाओं को सीधी भर्ती में 35% आरक्षण प्रदान किया है।

पहले महिलाओं को कितना मिलता था आरक्षण

मध्यप्रदेश में महिलाओं को पहले 33% आरक्षण मिलता था। सरकार के हालिया निर्णय के बाद अब मध्यप्रदेश के सरकारी नौकरी में महिलाओं को 35% आरक्षण मिलेगा। यानि की सरकार की किसी विभाग में अगर 100 पदों की भर्ती निकलती है तो 35 सिर्फ महिलाओं के लिए होगा। बाकि 65 में सभी वर्गों के लिए होगा।

कौन सी भर्ती में कितना आरक्षण मिलेगा

मध्यप्रदेश में शिक्षकों की भर्ती में महिलाओं को 50% आरक्षण प्राप्त है। पुलिस की भर्ती में पहले 30% आरक्षण प्राप्त था जो की अब बढ़कर 32% हो गया है। गौरतलब है की वन विभाग को छोड़कर बाकि सभी सरकारी भर्ती में अब महिलाओं को 33% के बजाय 35% आरक्षण प्राप्त होगा।

कौन सी वर्ग की महिलाओं को कितना मिलेगा आरक्षण

मध्यप्रदेश सरकार के इस योजना में महिलाओं को हॉरिजॉन्टल और वर्टीकल दोनों तरह से लाभ दिया जायेगा। यानि की जो महिलाएं SC, ST, OBC एवं EWS category से आती है उन्हें विशेष तौर पर आरक्षण मिलेगा। आपको बाटे दे की सरकारी भर्ती में SC महिलाओं को 16%, ST महिलाओं को 20%, OBC महिलाओं को 14% तथा 10% ईडब्ल्यूएस महिलाओं के लिए आरक्षित किये गए है। मध्यप्रदेश सरकार के तरफ से बुधवार को ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

कैसे उठाएं इसका लाभ

आरक्षण का लाभ प्रदेश में आने वाली सरकारी भर्तियों में मिलना शुरू हो जायेगा। आपको बता दे की मध्यप्रदेश राज्य के सिर्फ स्थाई निवासी महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।

Leave a Comment