MBA क्या होता है, एमबीए कैसे करें। Step by Step पूरी जानकारी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

अगर आप अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर चुके हैं और आगे पढ़ना चाहते हैं तो एमबीए एक अच्छा आप्सन हो सकता है। अगर आप एमबीए के बारे में सोच रहे हैं तो आपके मन में कई सारे सवाल होंगे जैसे एमबीए क्या होता है, कौन-कौन लोग कर सकते हैं, एमबीए के लिए कितनी फीस लगती है, एमबीए करने के बाद कौन सी कंपनी में जॉब लगेगी, और सबसे महत्वपूर्ण सवाल एमबीए करने के बाद सैलरी कितनी मिलती है आदि जरूर होंगे। इस ब्लॉग में हम एमबीए से जुड़ी सारी जानकारियां के बारे में चर्चा करेंगे।

एमबीए क्या होता है?

MBA यानी मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (master in business administration) एक 2 साल का एवं बहुत ही प्रतिष्ठित पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होता है। एमबीए में बिजनेस मैनेजमेंट से जुड़ी जानकारी जैसे बिजनेस को कैसे सफल बनाया जा सकता है, बिजनेस में कैसे सफल हो सकते हैं, बिजनेस को सफल बनाने के तरीका क्या-क्या है आदि जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एमबीए बहुत सारी फिल्ड  किया जा सकता है, जैसे

  • BANKING
  • FINANCE
  • MARKETING
  • RETAIL
  • FOREIGN CULTURE etc.

आपको जिस फिल्ड में रुचि है उससे अपनी एमबीए की डिग्री पूरी कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: NEET क्या होता है? मेडिकल कोर्सेज में प्रवेश के लिए एंट्रेंस टेस्ट, Full Information

MBA कौन-कौन कर सकते हैं।

लोगों के मन में यह आम धारणा होती है की बिजनेस से जुड़े लोग या जिनका खुद का बिजनेस है वही एमबीए कर सकते हैं। लेकिन यह धारणा पूरी तरह गलत है, एमबीए कोई भी कर सकता है। अगर आपका फैमिली बैकग्राउंड बिजनेस से नहीं है तो भी एमबीए कर सकते हैं। MBA करने के बाद आप बड़ी-बड़ी कंपनियों में मैनेजर या उससे बड़ा पद भी हासिल कर सकते हैं।

एमबीए में प्रवेश कैसे लें

एमबीए में प्रवेश लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना पड़ता है। सबसे पहले आपका ग्रेजुएशन में 50% होना जरूरी है। एमबीए में प्रवेश लेने के लिए CAT सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा होता है इसके अलावा CMAT, XMAT, MAT, GMAT, NMAT आदि प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एमबीए में प्रवेश पा सकते हैं।

12th के बाद MBA

ट्वेल्थ के बाद भी आप एमबीए कर सकते हैं। यह 5 वर्षीय पाठ्यक्रम होता है जिसमें BBA+MBA कोर्स कराया जाता है। लेकिन कुछ ही यूनिवर्सिटी  में ऐसी सुविधा उपलब्ध है।

MBA in important field

Human resource – human resource यानी मानव संसाधन, जहां आप कंपनियों में कर्मचारी, अधिकारी की भर्ती, स्टाफ के कामकाज, उनके सैलरी एवं लीव आदि का प्रबंधन सीखेंगे।

BANKING– यदि आप किसी बैंक में अच्छे पदों पर काम करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

Finance- बैंकिंग की तरह ही फाइनेंस का मार्केट कैपिटल बहुत बड़ा है। ऐसे में इस फील्ड में एमबीए करना कैरियर के लिए बेहतर हो सकता है।

Information technology- इस फील्ड से एमबीए करने के बाद आप आईटी जगत में प्रवेश कर सकते हैं और एक अच्छा करियर बना सकते हैं।

Marketing- इस क्षेत्र में जॉब की अपार संभावनाएं हैं। अगर आपने किसी को प्रभावित करने की क्षमता है तो या फिर आपके लिए बेहतर सकता है।

यह भी पढ़े: IIT क्या है, आईआईटी में कैसे प्रवेश लें? – Full Information

MBA के लिए कालेज

एमबीए के लिए IIM यानी इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट भारत में सबसे अच्छे कॉलेज है। आई आई एम इंदौर, अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोलकाता, एवं लखनऊ में हैं। IIM में प्रवेश पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इसके अलावा इंडिया में बहुत सारे कॉलेज है जहां से एमबीए कर सकते हैं।

प्रश्न 1- एमबीए में कितनी फीस लगती है।

उत्तर- एमबीए करने में सालाना फीस एक लाख से शुरू होती है अगर आप अच्छे कॉलेज से एमबीए करते हैं तो यह 10 से 12 लाख तक भी जा सकती है।

प्रश्न 2- एमबीए कितने साल का कोर्स होता है।

उत्तर- एमबीए 2 साल का कोर्स होता है जिसमें 6-6 महीने के 4 सेमेस्टर होते हैं।

प्रश्न 3- एमबीए के बाद कितनी सैलरी मिलती है?

उत्तर- सैलरी आपके काम पर निर्भर करते हैं। शुरुआत में 3 से  4 लाख प्रति वर्ष मिलते हैं यदि अच्छी कंपनी में जॉब कर रहे हैं तो।

प्रश्न 4- क्या एमबीए हिंदी माध्यम से कर सकते हैं।

उत्तर- सारे हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों का यह कॉमन सवाल होता है। MBA एक बहुत बड़ी डिग्री होती है जो हिंदी में संभव नहीं है अगर हिंदी में एमबीए कर भी लेते हैं तो इसका ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता है।

Leave a Comment