IIT क्या है, आईआईटी में कैसे प्रवेश लें? – Full Information

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

नमस्कार दोस्तों, आपका फिर से स्वागत है हमारे इस ब्लॉग में। इस ब्लॉग के माध्यम समय जाने की कोशिश करेंगे की आईआईटी क्या है, उसमें प्रवेश पाने कि क्या प्रक्रिया है, कैसे आईआईटी करके एक अच्छे जॉब को पाया जा सकता है।

आईआईटी इंजीनियरिंग के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। आईआईटी से इंजीनियरिंग करना जितनी अच्छी बात होती है उसका एंट्रेंस क्लियर करना उतना ही कठिन होता है। लाखों स्टूडेंट हर साल इसके लिए अप्लाई करते हैं। अगर आप भी इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं और एक अच्छा जॉब पाना चाहते हैं तों आईआईटी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आईआईटी क्या है, आईआईटी में पढ़ाई के क्या-क्या फायदे हैं और आईआईटी की तैयारी कैसे करें और इसकी पूरी जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।

IIT क्या है? full information

IIT का फुल फॉर्म इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी यानी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान होता है। आईआईटी में प्रवेश के लिए हर साल एंट्रेंस एग्जाम कंडक्ट कराया जाते हैं। यह एक स्नातक कोर्स होता है। भारत में कुल 23 आईआईटी कॉलेज हैं। आईआईटी अच्छे एवं कुशल इंजीनियर बनाता है। आईआईटी से इंजीनियरिंग करके बहुत से लोग करोड़ों रुपए के पैकेज देश-विदेश में प्राप्त कर रहे हैं। 12वीं में फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथ लेने वाले स्टूडेंट इसके लिए एलिजिबल (Eligible) होते हैं।

IIT के फायदे

  • Get Respect – आईआईटी से पढ़ाई करने वाले छात्र काफी रिस्पेक्ट पाते हैं। जब आपके दोस्त रिश्तेदार यह जानेंगे कि आप आईआईटी में पढ़ रहे हैं तो उनके लिए भी एक गर्व की बात होगी।
  • Learn more things – आईआईटी में आपको सिलेबस के अलावा मैनेजमेंट स्किल, डेवलपमेंट आदि कई तरह की चीजें सिखाई जाएंगी।
  • Good facilities – आईआईटी में बहुत सारी फैसेलिटीज मिलती है जैसे अच्छी लाइब्रेरी होगी, अच्छे टीचर होंगे एवं सबसे बड़ी बात की लेबोरेटरी बहुत अच्छे होंगे।
  • Provide free benefit – आईआईटी में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को कैंपस रेस्टोरेंट्स में 10 से 50% तक छूट मिलती है एवं डॉक्टर से फ्री कंसल्ट कर सकते हैं।
  • Easy placement – आईआईटी की सबसे खास बात यह है की पढ़ाई करने के बाद आपको अच्छी प्लेसमेंट मिल जाएगी और आपको अच्छे पैकेज मिल जाएंगे।

अगर फायदे इतने सारे हैं तो इसके लिए योग्यता क्या होनी चाहिए आइए जानने की कोशिश करते हैं।

यह भी पढ़े: MBA क्या होता है, एमबीए कैसे करें। Step by Step पूरी जानकारी।

IIT entrance and eligibility

आईआईटी में प्रवेश पाने के लिए 12वी में 75% अंक होना अनिवार्य है हालांकि यह समय के साथ चेंज होता रहता है और अपने 12वीं के बोर्ड एग्जाम में टॉप करने वाले 20 फ़ीसदी छात्र इसके लिए एलिजिबल है।

2013 से आईआईटी में प्रवेश पाने के लिए दो भागों में एंट्रेंस एग्जाम कराए जाते हैं। JEE Mains and JEE Advance। जेईई मेंस क्लियर करने वाले छात्र जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आईआईटी में प्रवेश करने के लिए दो तरह के पेपर देने होते हैं।

  1. Tech/BE इसमें फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स प्रत्येक के 30 प्रश्न होते हैं यानी कुल 90 प्रश्न होते हैं प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का होता है इस तरह पेपर का कुल पूर्णांक 360 अंको का होता है।
  2. arc/B. planning इसमें मैथ के 4 अंकों के 30 प्रश्न, एप्टीट्यूड टेस्ट के 4 अंकों के 50 प्रश्न एवं ड्राइंग टेस्ट के 2 प्रश्न 70 अंकों के होते हैं।

तैयारी के लिए कुछ जरूरी टिप्स

  • अपनी तुलना किसी से भी ना करें। कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या है आपको खुद को बेहतर बनाना है।
  • एंट्रेंस टेस्ट में मैथ फिजिक्स और केमिस्ट्री के प्रश्न पूछे जाते हैं इसलिए इस पर विशेष फोकस करें।
  • खुद को एग्जाम के लिए प्रिपेयर करते रहें, मॉडल पेपर को साल्व करें।
  • परीक्षा के लिए एक निर्धारित समय होता है इसलिए टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें और तैयारी पूरी करें।
  • 6-7 घंटे की अच्छी नींद लें क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य ही हर चीज के लिए बेहतर होता है।
  • न्यूज़, इंटरनेट एवं ग्रुप चर्चा में हिस्सा लें सफल छात्रों के इंटरव्यू देखते रहे।
  • एंट्रेंस एग्जाम में 11th से 45% तथा 12th से 55% प्रश्न पूछे जाते हैं इसलिए इसको ज्यादा फोकस करें।

सबसे बड़ी बात यह है की सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है इसलिए विस्तार पूर्वक अध्ययन करें हर छोटी-छोटी चीज पर ध्यान दें और लेटेस्ट अपडेट देखते रहे।

यह भी पढ़े: 12th के बाद क्या करें? कैसे ले बेस्ट डिसीजन (Arts, Science and Commerce Students)

Leave a Comment