Mukhyamantri ekal mahila swarojgar yojana 2023: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना; मिलेगी 50% तक की सब्सिडी, क्या है आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता और लाभ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

Mukhyamantri ekal mahila swarojgar yojana 2023: देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है। उत्तराखंड की सरकार ने इसी कदम को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने हेतु मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना की शुरुआत की घोषणा की है जिसमें महिलाओं को व्यवसाय करने के लिए सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी एवं 50% तक की सब्सिडी दी जाएगी। आज इस ब्लॉग के माध्यम से हम mukhyamantri ekal mahila swarojgar yojana 2023 से जुड़ी जानकारी प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं बने रहे हमारे ब्लॉग के साथ।

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना 2023 (Mukhyamantri ekal mahila swarojgar yojana 2023)

उत्तराखंड की सरकार द्वारा महिलाओं को लाभ प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के माध्यम से उत्तराखंड सरकार द्वारा महिलाओं को अपना रोजगार शुरू करने के लिए एक लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिसमें 50 परसेंट तक की सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी। तलाकशुदा, विधवा, किन्नर, अपराध व एसिड हमले से पीड़ित महिलाओं को इस योजना में शामिल किया जाएगा एवं आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त वैसे महिलाएं जिनके पति की मृत्यु हो गई है और अविवाहित है वे भी इस योजना के लिए पात्र हैं।

यह भी पढ़े: Samarth Yojana 2023 | क्या है समर्थ योजना?

Mukhyamantri ekal mahila swarojgar yojana के अंतर्गत शामिल रोज़गार

  • मछली पालन
  • कुकुट पालन, पोल्ट्री फॉर्म
  • वानिकी
  • खेती
  • बकरी एवं भेड़ पालन
  • खाद्य प्रसंस्करण
  • औद्योगिकी
  • पशुपालन
  • इसके अतिरिक्त महिलाओं की मांग के अनुसार और स्वरोजगार को इस योजना में शामिल किया जाएगा

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए योग्यता (Eligibility for Mukhyamantri ekal mahila swarojgar yojana)

  • महिलाओं का उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • यह योजना केवल महिलाओं के लिए है।
  • विधवा, तलाकशुदा, किन्नर, अपराध एवं एसिड से पीड़ित महिलाएं ही केवल इस योजना के पात्र हैं।
  • लाभ लेने वाली महिलाओं के परिवार का वार्षिक आय 72,000 रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक का किसी भी सरकारी या गैर सरकारी संस्था में नहीं होना चाहिए।
  • इसके अलावा विभिन्न योजनाओं जैसे विकलांग विधवा एवं अन्य योजनाओं से पेंशन प्राप्त कर रही महिलाएं भी आवेदन कर सकती है।
  • आवेदन की न्यूनतम उम्र 25 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 45 वर्ष होने चाहिए।

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना की विशेषताएं (Features of Mukhyamantri ekal mahila swarojgar yojana)

  • उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना की शुरुआत की गई है।
  • इस योजना के तहत सरकार की तरफ से व्यवसाय करने के लिए 1 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।
  • सरकार द्वारा आवंटित राशि पर 50% सब्सिडी दी जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत आवंटित राशि को आवेदक के खाते में सीधे ट्रांसफर किया जाएगा।
  • राज्य की निराश्रित महिलाएं को इस योजना के माध्यम से सशक्त बनाया जाएगा।

योजना के आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Mukhyamantri ekal mahila swarojgar yojana कैसे करें आवेदन

उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना की शुरुआत की गई है वैसी महिलाएं जो इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनका इंतज़ार अब खत्म हो चूका है उत्तराखंड सरकार ने ऑफिसियल वेबसाइट जारी कर दिया है आप इस वेबसाइट https://msy.uk.gov.in/ पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते है और आवेदन भी कर सकते है।

यह भी पढ़े: देश की सीमा से सटे गांवों के लिए मोदी सरकार लायी है दिल जितने वाली योजना

Leave a Comment