Poshan bhi Padhai bhi Scheme: पोषण भी पढाई भी कार्यक्रम क्या है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

Poshan bhi Padhai bhi Scheme: हाल ही में शुरू किया गया है कार्यक्रम बहुत चर्चा में है और यह कार्यक्रम महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है जो की आंगनबाड़ी के माध्यम से संचलित किया जायेगा।

आज के इस ब्लॉग में सरकार द्वारा लंच किया गया पोषण भी पढाई भी कार्यक्रम के बारे में चर्चा करेंगे। दरअसल यह कार्यक्रम 10 मई 2023 को नई दिल्ली में महिला एवं बल विकास मंत्रालय द्वारा पोषण भी पढाई भी नामक राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

यह कार्यक्रम प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) यानि बच्चो के बाल्यावस्था को और बेहतर बनाने, पोषक आहार उपलब्ध और उनकी प्रारंभिक शिक्षा को और बेहतर बनाने की प्रमुख गतिविधियों जोर देगा।

पोषण भी पढाई भी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल्यावस्था वाले बच्चो को पोषणयुक्त आहार उपलब्ध करना उनकी देखभाल और उनकी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने पर आधिरित है।

यह भी पढ़े: क्या है Sukanya Samriddhi Yojana, कैसे खुलवाएं खाता, Maturity के बाद कितना पैसा मिलता है?

यह मिशन सक्षम आंगनबाड़ी तथा पोषण अभियान के दूसरे चरण मिशन पोषण 2.0 का एक महत्वपूर्ण घटक है व राष्ट्रीय शिक्षा निति के तहत उल्लिखित है।

यह बच्चो हेतु समग्र एवं गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक प्रोत्साहन एवं आरम्भिक – प्रारंभिक शिक्षा को बढ़ावा देने, विकासात्मक रूप से उपयुक्त शिक्षाशास्त्र के उपयोग को सुनिश्चित करने तथा प्रारंभिक शिक्षा सहित स्वास्थ्य व पोषण सम्बंधित सेवाओ पर ध्यान केंद्रित करेगा।

यह प्रारंभिक शिक्षण निर्देश के जरिये के रूप में मातृभाषा में सिखने व सिखाने हेतु आंगनबाड़ी सेविकाओं को विभिन्न प्रकार की शिक्षण -अधिगम सामग्री प्रदान करेगा

यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा-निर्देशों के अनुसार देश की भावी पीढ़ी की नींव मजबूत करने में समुदायों को शामिल करने हेतु एक जन आंदोलन बनाने में मदद करेगा।

यह सार्वभौमिक, उच्च गुणवत्ता वाला आरम्भिक विद्यालयी तंत्र सुनिश्चित करने हेतु एक पथप्रदर्शक प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा कार्यक्रम है।

देशभर में करीब 13.9 लाख संचालित आंगनबाड़ी केंद्र 6 वर्ष से कम उम्र के करीब 8 करोड़ बच्चो को पूरक पोषण एवं प्रारंभिक देखभाल व शिक्षा प्रदान कर रहा है

भारत का यह कार्यक्रम दुनिया में इस तरह की सेवाओं को प्रदान करने वाला सबसे बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम बन गया है।

Source: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1922925

Leave a Comment