IELTS Exam क्या होते हैं? IELTS Exam पैटर्न, फीस, Criteria, संबंधित पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

IELTS Exam: अगर आप भी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं या किसी अच्छी कंपनी में जॉब करना चाहते हैं तो आपको IELTS Exam के बारे में अवश्य जाना चाहिए। विदेशों में पढ़ाई करने या जॉब करने करने के लिए IELTS exam पास करना अनिवार्य है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है की IELTS से संबंधित जानकारी जैसे ILETS क्या है, यह क्यों जरूरी होता है, इस एग्जाम का पैटर्न क्या है, कितनी फीस लगती है, एग्जाम का सिलेबस क्या है आदि की जानकारी होनी चाहिए। इस ब्लॉग में हम IELTS exam से संबंधित सभी पहलुओ  पर चर्चा करेंगे बने रहिए अंत तक।

IELTS Exam क्या होता है?

IELTS का फुल फार्म international English language testing system होता है। IELTS exam का मुख्य उद्देश्य विदेशों में अध्ययन करने, जॉब करने एवं बसने के उद्देश्य से जाने वाले लोगों का कम्युनिकेशन के लिए इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट किया जाता है। इंग्लिश स्पीकिंग देशों में IELTS एग्जाम कंपलसरी होता है एवं इन देशों में जॉब करने के उद्देश्य से, अध्ययन करने के उद्देश्य से एवं बसने के उद्देश्य से जाने वाले लोगों के लिए यह टेस्ट जरूरी होता है।

ILETS किनके लिए जरूरी।

  • अगर आप विदेशों में हायर एजुकेशन प्राप्त करना चाहते हैं तो यह एग्जाम आपके लिए जरूरी होता है।
  • विदेशों में जॉब के उद्देश्य से जाने वाले उम्मीदवारों के लिए IELTS एग्जाम जरूरी होता है।
  • अगर आप इंग्लिश स्पीकिंग देशों में बसना चाहते हैं तो आपके लिए IELTS एग्जाम पास करना जरूरी होता है।
  • अधिकतर इंग्लिश स्पीकिंग देश जैसे ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम आदि ने इमीग्रेशन के लिए भी IELTS exam अनिवार्य कर दिए हैं।

IELTS Exam के लिए योग्यता

  • कम से कम आपकी आयु 16 साल होनी चाहिए।
  • आपके पास एक vallid passport होना चाहिए।
  • यह मैटर नहीं करता कि आपने 12वी में कितना अंक प्राप्त किए हैं।
  • यह एक इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट है जो कोई भी दे सकता है।

IELTS Exam कितने प्रकार का होता है

IELTS Exam दो प्रकार के होते हैं। (1) Academic (2) general training

Academic- वैसे लोग जो विदेशों में हायर एजुकेशन एवं वर्क अपॉर्चुनिटी के लिए जाना चाहते हैं उन्हें Academic IELTS Exam process से होकर गुजरना पड़ता है।

General training- वैसे लोग जो विदेशों में बसने के उद्देश्य से जाना चाहते हैं उन्हें जनरल ट्रेनिंग IELTS एग्जाम प्रोसेस से होकर जाना पड़ता है  हालांकि  इसका एग्जाम पैटर्न एकेडमी से थोड़ा आसान होता है।

IELTS exam कब आयोजित होते हैं

IELTS exam महीने में 4 बार और पूरे साल में लगभग 48 बार आयोजित किए जाते हैं।

अहमदाबाद, अमृतसर, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, देल्ही, गोवा, गांधीनगर, गुवाहाटी, हैदराबाद, आगरा, इलाहाबाद, विजयवाड़ा, कोचीन आदि सहित पूरे देश में IELTS एक्जाम सेंटरों की संख्या लगभग 50 से अधिक है।

IELTS एग्जाम हर सेंटर पर महीने में 4 बार आयोजित कीए जाते हैं।

आप किसी भी एग्जाम सेंटर से अपना एग्जाम क्लियर कर सकते हैं।

IELTS Exam pattern and duration

IELTS exam में कुल 4 पेपर होते हैं जिनमें कुछ प्रश्न पूछे जाते हैं और उसके लिए एक निश्चित समय सेट किया गया है।

  1. Listening
  2. Reading
  3. Writing
  4. Speaking

Listening- इस पेपर में आपको कुछ सुनाया जाता है जैसे कोई स्टोरी नोबेल या किसी वस्तु के बारे में एवं उससे संबंधित 40 प्रश्न पूछे जाते हैं।जिसका समय 30 मिनट का होता है एवं अलग से 10 मिनट भी दिए जाते हैं।

Reading- reading सेक्शन में 40 सवाल होते हैं जिसका कुल समय 1 घंटे का होता है। इस सेक्शन में पैराग्राफ टाइप की चीजें होती है जिसको पढ़ने के बाद 40 सवालों के जवाब देने होते हैं।

Writting- writting सेक्शन में दो task दिए जाते हैं जिसको लिखना होता है इसका टाइम ड्यूरेशन 60 मिनट का होता है।

Speaking- इस पेपर का ड्यूरेशन 11 से 14 मिनट का होता है। इस सेक्शन में समय सीमा के अन्दर स्पीकिंग के 3 चरण होते हैं।

प्रश्न- IELTS Exam का फुल फॉर्म क्या होता है?

उत्तर- IELTS का फुल फॉर्म international English language testing system होता है।

प्रश्न- IELTS exam एग्जाम का आयोजन भारत में कहां होता है?

उत्तर- भारत में IELTS exam ieltsidpindia द्वारा कंडक्ट कराया जाता है।

प्रश्न- IELTS exam की फीस कितनी होती है?

उत्तर- इस एग्जाम की फीस 14 से 15 हजार रुपए होती है जो समय के अनुसार बदलती रहती है।

प्रश्न- IELTS का परीक्षा कब होता है?

उत्तर- इस परीक्षा का आयोजन महीने में 4 बार एवं 1 साल में कुल 48 बार होता है।

Leave a Comment