एक हेक्टेयर में कितना बीघा होता है? जानिए जमीन मापन के सभी इकाइयों के बारे में

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

भारत में भूमि मापन के लिए हेक्टेयर, एकड़ एवं बीघा का उपयोग किया जाता है हालांकि अलग-अलग राज्यों में इसका मान अलग अलग होता है। आमतौर पर पूरे भारत में हेक्टेयर और बीघा सबसे प्रचलित भूमि मापन इकाई है। इस लेख में हम जानेंगे की एक हेक्टेयर में कितना बीघा होता है इसको कैसे ज्ञात किया जाता है, एकड़ क्या होता है यह कितने बीघा के बराबर होता है एवं बीघा क्या होता है और बीघा का मान हेक्टेयर एवं एकड़ में क्या होता है। भूमि मापन संबंधी बीघा से छोटी इकाई क्या होती है।

एक हेक्टेयर में कितना बीघा

एक हेक्टेयर में 10,000 वर्ग मीटर होता है एवं एक बीघा में 2530 वर्ग मीटर होता है इस प्रकार अगर हेक्टेयर को बीघा में बदला जाए तो एक हेक्टेयर में 3.95 बीघा होगा।

1 hectare = 10000 वर्ग मीटर

1 वीघा = 2530 वर्ग मीटर

इस प्रकार,

1 हेक्टेयर= 10000 वर्ग मीटर/2530 वर्ग मीटर = 3.95 बीघा

इस प्रकार देखते हैं कि एक हेक्टेयर में 3.95 बीघा होता है।

यह भी पढ़े: 1 एकड़ में कितना बीघा होता है? – 1 एकड़ में कितने बीघा जमीन आती है

1 एकड़ में कितना बीघा

1 एकड़ में 4086.85 वर्ग मीटर होता है वही एक बीघा में 2530 वर्ग मीटर होता है, इस प्रकार अगर ज्ञात किया जाए तो 1 एकड़ में 1.6 बीघा होगा।

1 एकड़= 4086.85 वर्ग मीटर

एक बीघा= 2530 वर्ग मीटर

इस प्रकार,

1 एकड़ = 4086.85 वर्ग मीटर/2530 वर्ग मीटर= 1.6 वीघा

एक हेक्टेयर में कितना एकड़

हेक्टेयर का एकड़ में बदलना काफी आसान है। इस लेख के बाद आपकी कन्फ्यूजन दूर हो जाएगी की हेक्टेयर और एकड़ में क्या अंतर होता है, दोनों में कौन बड़ा होता है।

एक हेक्टेयर में 10,000 वर्ग मीटर होता है वही 1 एकड़ में 4086.85 वर्ग मीटर होता है यानी हेक्टेयर एकड़ से बड़ा होता है। अब हम जानेंगे एक हेक्टेयर में कितना एकड़ होता है।

1 हेक्टेयर= 10000 वर्ग मीटर

1 एकड़= 4086.85 वर्ग मीटर

इस प्रकार,

एक हेक्टेयर = 10000 वर्ग मीटर/4086.85 वर्ग मीटर = 2.44 एकड़

भारत में जमीन मापन के लिए एकड़ और बीघा का सर्वाधिक उपयोग किया जाता है। एक तरह से देखा जाए तो बीघा सबसे लोकप्रिय भूमि मापन इकाई है क्योंकि इसका मान न तो बहुत ज्यादा होता है ना ही बहुत कम। बीघा भूमि मापन इकाई में बीच का माना जाता है और इससे सभी मापन इकाइयों में मान निकालना काफी आसान होता है।

बिहार में भूमि मापन

बिहार में भूमि मापन के लिए एकड़, बीघा एवं कठ्ठा का उपयोग किया जाता है। अगर कोई भूमि बीघा से छोटा हो तो उसे कठ्ठा में मापा जाता है। इस लेख के माध्यम से आप किसी भी भूमि को आसानी से कट्ठा या बीघा में माप सकते हैं।

एक बीघा में 20 कट्ठा होता है

1 वीघा = 27000 वर्ग फीट

1 कठ्ठा = 27000/20= 1350 वर्ग फीट

इस प्रकार एक कट्ठा में 1350 वर्ग फिट होते हैं।

अगर आप किसी भूखंड को माप  रहे हैं तो सबसे पहले उस भूखंड का एरिया वर्ग फीट में ज्ञात कर ले और 1350 से भाग कर दे। इसके बाद जो बचेगा वह भूभाग कट्ठा में होगा। इस प्रकार आप भूमापन आसानी से कर सकते हैं।

प्रश्न- एक हेक्टेयर में कितने बीघा होता है

उत्तर- एक हेक्टेयर में 3.95 बीघा होता है।

प्रश्न- 1 एकड़ में कितना बीघा होता है।

उत्तर- 1 एकड़ में 1.62 बीघा होता है।

प्रश्न -एक हेक्टेयर में कितना एकड़ होता है।

उत्तर- एक हेक्टेयर में 2.44 एकड़ होता है।

प्रश्न- एक बीघा में कितना वर्ग फुट होता है।

उत्तर- एक बीघा में 27000 वर्ग फुट होता है।

प्रश्न- एक बीघा में कितना कट्ठा होता है।

उत्तर- एक बीघा में 20 कट्ठा होता है।

प्रश्न- एक कट्ठा में कितना वर्ग फुट होता है।

उत्तर- एक कठ्ठा में 1350 वर्ग फुट होता है।

यह भी पढ़े: 1 क्विंटल में कितने किलोग्राम होता है – जानिए आसान भाषा में

Leave a Comment