1 करोड़ में कितने जीरो होते है – 1 करोड़ में कितने मिलियन होते है, लाख करोड़ में जीरो की संख्या कैसे निकाले?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Us

नमस्कार दोस्तों, पढ़ो पढ़ाओ में आपका स्वागत है। आज हम इस ब्लॉग में देखेंगे की 1 करोड़ में कितने जीरो होते है, 1 लाख में कितने जीरो होते है, 100 करोड़ में कितने जीरो होते है, 1 करोड़ में कितने मिलियन होते है। अगर कोई पूछ दे की 20 लाख करोड़ में कितने जीरो होते है तो हम हक्का-बक्का रह जाते है और इकाई, दहाई, सैकड़ा का हिसाब लगाने लगते है फिर भी अंगुली पर नहीं निकल पाता है।

सरकार प्रत्येक साल बजट की घोषणा करती है तो हमें सुनने को मिलता है की इस विभाग को इतना लाख करोड़ मिला जैसे की परिवहन विभाग को 2.7 लाख करोड़ मिला और कोई सामने से पूछ दिया की 2.7 लाख करोड़ में कितने जीरो होते है तो हम नहीं बता पाते है। आज का हमारा ब्लॉग पढ़ने के बाद आप फटाफट जबाब देने लग जायेंगे।

आज के इस ब्लॉग में हम आपको बहुत ही आसान तरीका बताएँगे, जिससे की आप ऐसे सवाल को चुटकियों में हल कर लेंगे। तो चलिए शुरुआत करते है।

1 करोड़ में कितने जीरो होते है?

1 करोड़ में सात जीरो होते है और 1 करोड़ को हम नंबर में 10000000 लिखते है। 1 करोड़ को 10 मिलियन भी कहा जाता है तथा 10 मिलियन को 100 लाख भी कहते है। यानि की 1 करोड़ बराबर 100 लाख होता है और 10 मिलियन बराबर 1 करोड़ होता है।

जैसा की आपने देखा की 1 करोड़ में 7 जीरो होते है। अब देखते है इसको निकालने का तरीका क्या है। जैसा की हमने अभी आपको बताया की 1 करोड़ बराबर 100 लाख होता है और 100 में 2 जीरो होते है और लाख में 5 जीरो होते है तो दोनों जीरो या योग करेंगे तो 2 + 5 = 7 जीरो होगा।

10 करोड़ में कितने जीरो होते है?

10 करोड़ में 8 जीरो होते है। 10 करोड़ को नंबर में 100000000 लिखा जाता है। 10 करोड़ में जीरो को निकालने का तरीका, 10 करोड़ का मतलब 1000 लाख होता है तो 1 हज़ार में 3 जीरो होते और लाख में 5 जीरो तो इसका दोनों का योग 3 + 5 = 8 हुआ।

100 करोड़ में कितने जीरो होते है?

100 करोड़ में 9 जीरो होते है और 100 करोड़ को नंबर में 1000000000 लिखा जाता है जिसमे कुल अंको की संख्या 10 है।

1 करोड़ की संख्या क्या है?

1 करोड़ में 8 संख्याएँ होती है। 1 करोड़ को नंबर में 10000000 लिखते है अगर हम गिनती करेंगे तो 1 और 7 जीरो को मिलाकर कुल 8 संख्याएँ होगी।

कितने करोड़ से 100 लाख बनते है?

1 करोड़ से 100 लाख बनते है। जैसा की हम जानते है की 100 लाख 1 करोड़ के बराबर होता है। 100 लाख में का मतलब 100 में 2 जीरो होते है और लाख में 5 जीरो होते है तो कुल मिलाकर 7 जीरो हुए और आप जानते है की 1 करोड़ में 7 जीरो होते है।

3 करोड़ में कितने लाख होते है

जैसा की हमने अभी देखा 1 करोड़ में 100 लाख होते है तो अस्पष्ट रूप से 3 करोड़ में 300 लाख होता है इसको नंबर में 30000000 लिखते है।

1 मिलियन कितना होता है

1 मिलियन = 10 लाख होता है और 10 लाख में 6 जीरो होते है।

1 ट्रिलियन में कितने जीरो होते है

1 ट्रिलियन = 10 ख़रब होता है और 10 ख़रब को नंबर में 1000000000000 लिखा जाता है, 1 के बाद 12 जीरो है इसका मतलब 1 ट्रिलियन में 12 जीरो होते है।

10 अरब में कितने करोड़ होते है

10 अरब में 1000 करोड़ होते है तथा 10 अरब में दस जीरो होते है। 10 अरब को नंबर में 10000000000 लिखा जाता है।

जैसा की आप जानते है की 1 करोड़ में 7 जीरो होते है, 10 अरब = 1000 करोड़ होता है और 1000 में 3 जीरो तो योग करेंगे 3 + 7 = 10 यानि की 10 अरब में 1 के बाद 10 जीरो होते है।

20 लाख करोड़ में कितने जीरो होते है

20 लाख करोड़ में 13 जीरो होते है।

सबसे पहले 20 लाख और करोड़ को अलग-अलग कर लेंगे और उसके बाद दोनों को नंबर में लिखेंगे। नंबर में लिखने के बाद दोनों में जीरो की गिनती करेंगे और सभी जीरो को एक साथ जोड़ देंगे।

20 लाख को नंबर में 2000000 लिखा जाता है और करोड़ को नंबर में 10000000 लिखा जाता है। यहाँ आप देख सकते है 20 लाख में 6 जीरो है और करोड़ में 7 जीरो है दोनों का योग करेंगे तो 6 + 7 = 13 होता है।

इस तरह कितना भी लाख करोड़ हो, आप आसानी से निकाल सकते है।

Leave a Comment